न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shraddh Special : आज से शुरू हुए श्राद्ध, हर दिन बन रहे हैं विभिन्न योग, जानें इनकी महत्ता

श्राद्ध पक्ष 6 अक्टूबर तक चलेंगे जिसमें अपने पूर्वजों और पितरों को आत्मा की संतृप्ति के लिए भोग लगाया जाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 8:47:33

Shraddh Special : आज से शुरू हुए श्राद्ध, हर दिन बन रहे हैं विभिन्न योग, जानें इनकी महत्ता

21 सितंबर कल से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होने जा रही हैं। हांलाकि आज पूर्णिमा का श्राद्ध हैं। श्राद्ध पक्ष 6 अक्टूबर तक चलेंगे जिसमें अपने पूर्वजों और पितरों को आत्मा की संतृप्ति के लिए भोग लगाया जाना हैं। पितृपक्ष के इन दिनों में सच्चे मन से की गई पूजा आपके सभी काम सिद्ध करती हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष में कई तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं जिनकी महत्ता के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन योग में किए गए पुण्य कार्य पितृ दोष से मुक्ति दिलाते हुए घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

अमृत सिद्धि योग

पितृ पक्ष की 27 और 30 सिंतबर को अमृत सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमृत सिद्धि योग को अत्यंत शुभकारी माना गया है। यह योग विशेषतः नक्षत्र एवं वार के संयोग से बनता है। कार्य को सफलता से पूर्ण करने के लिए यह योग बहुत लाभकारी है। समस्त मांगलिक कार्य के शुभ मुहूर्त के लिए यह योग बहुत महत्वपूर्ण है। इस योग में किसी भी नए कार्य को प्रारंभ करना शुभ माना जाता है और अपने नाम के अनरुप ही कार्य करता है। इस योग में किए जाने वाले पुण्य कार्य का फल व्यक्ति को अमृत के समान प्राप्त होता है। यह योग सफलता और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shradh 2021,pitru paksha 2021

रवि योग

पितृ पक्ष की 26 और 27 सिंतबर को रवि योग बन रहा है। रवि योग को सूर्य का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होने के कारण यह प्रभावशाली योग माना जाता है, जिसमें किया गया कार्य शुभ फल प्रदान करता है। सूर्य की पवित्र ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किया गया कार्य शुभ फल वरदान करता है। इस योग के बारे में कहा जाता है कि इसमें लगभग सभी दोषों को नाश हो जाता है। पितृ पक्ष में रवियोग का पड़ना बेहद ही कल्याणकारी माना गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shradh 2021,pitru paksha 2021

सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ पक्ष की 21, 23, 24, 27, 30 सितंबर और 6 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ योग है, जो निश्चित वार और निश्चित नक्षत्र के संयोग से बनता है। यह योग सभी इच्छाओं तथा मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में किया गया कोई भी कार्य सफल जरूर होता है और व्यक्ति को लाभ प्रदान करता है। इस योग में शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि पर प्राय कोई विचार नहीं किया जाता। अगर मुहूर्त नहीं मिल रहा है तो इस शुभ योग में आप कार्य कर सकते हैं। इस योग में सभी दोषों को दूर करने की क्षमता होती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?