न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Nirjala Ekadashi 2022: जानें निर्जला एकादशी का क्यों है इतना महत्व, महाभारत काल से जुड़ी है कथा

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत शुक्रवार 10 जून 2022 को रखा जाएगा। वैसे तो हर माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एकादशी तिथि पड़ती है। साल में कुल 24 और अधिकमास में कुल 26 एकादशी होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jun 2022 9:22:35

Nirjala Ekadashi 2022: जानें निर्जला एकादशी का क्यों है इतना महत्व, महाभारत काल से जुड़ी है कथा

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत शुक्रवार 10 जून 2022 को रखा जाएगा। वैसे तो हर माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एकादशी तिथि पड़ती है। साल में कुल 24 और अधिकमास में कुल 26 एकादशी होती है। लेकिन निर्जला एकादशी का खास महत्व होता है। निर्जला एकादशी पर रखे गए व्रत को सबसे कठिन व्रत माना जाता है। निर्जला एकादशी पर भक्त बिना जल पिए भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और पूरा दिन व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैसे तो हर माह में पड़ने वाली एकादशी का अपना अलग-अलग महत्व होता है। लेकिन मात्र निर्जला एकादशी व्रत को करने से सभी एकादशी व्रतों के फलों की प्राप्ति होती है।

महाभारत से जुड़ा है निर्जला एकादशी का संबंध

निर्जला एकादशी की व्रत कथा महाभारत काल से जुड़ी है। कुंती पुत्र महाबली भीम को महर्षि वेदव्यास जी ने इस व्रत की महत्ता के बारे में बताया था। वेदव्यास जी के कहने पर ही भीम ने भी निर्जला एकादशी का व्रत किया। इसलिए निर्जला एकादशी को भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

निर्जला एकादशी व्रत पौराणिक कथा

निर्जला एकादशी की व्रत कथा के अनुसार, एक बार भीम ने महर्षि वेदव्यास जी से कहा कि उनके परिवार में माता कुंती, सभी भाई और पत्नी एकादशी का व्रत रखते हैं। लेकिन मुझे अत्यंत भूख लगती है जोकि भोजन करने के बाद ही शांत होती है। इसलिए व्रत के दौरान भूखा नहीं रहा जाता। भीम ने महर्षि वेदव्यास से कहा आप किसी ऐसे व्रत के बारे में बताएं जिससे मुझे भूखा ना रहना पड़े और व्रत के फल की प्राप्ति भी हो। तब वेदव्यास जी ने भीम को निर्जला एकादशी व्रत के बारे में बताया।

महर्षि वेदव्यास जी ने भीम से कहा यदि आप हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी को भूखा नहीं रह सकते, तो आप ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली निर्जला एकादशी का व्रत जरूर करें। इस व्रत के दौरान आपको अन्न और जल दोनों का त्याग करना होगा। सिर्फ आमचन और कुल्ला के लिए आप मुंह में जल ले सकते हैं।

महर्षि वेदव्यास जी ने भीम से कहा कि मात्र निर्जला एकादशी का व्रत करने से आपको सालभर पड़ने वाली सभी एकादशी व्रतों के पुण्यफल की प्राप्ति होगी। वेदव्यास जी की बात सुनकर भीम ने विधि-विधान और निष्ठा से निर्जला एकादशी का व्रत रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?