न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हथेली में हो ऐसे दोष तो आती हैं जीवन में धन की समस्या, जानें इन्हें दूर करने के उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में धन की समस्या की ओर इशारा करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 8:31:04

हथेली में हो ऐसे दोष तो आती हैं जीवन में धन की समस्या, जानें इन्हें दूर करने के उपाय

व्यक्ति की हथेली में उसके जीवन का सार होता हैं। हथेली को देखकर जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का आंकलन किया जा सकता हैं। इसी तरह हथेली के निशानों को देखकर जीवन में आने वाले दोषों के बारे में भी पता लगाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में धन की समस्या की ओर इशारा करते हैं। इसी के साथ इन दोषों को दूर करने से जुड़ी जानकारी भी आपको बता रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,money problem signs

जीवन रेखा दोषपूर्ण हों तो कर लें यह उपाय

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार, जीवन रेखा दोषपूर्ण हो या फ‍िर हृदय रेखा पर क्रॉस का च‍िह्न हो या फ‍िर जंजीर जैसी आकृत‍ि बनी हो। तो ऐसे जातकों की क‍िस्‍मत साथ नहीं देती। इसके चलते जीवन में धन की कमी लगी ही रहती है। इस दोष को दूर करने के ल‍िए पितृ दोष की शांति और नवग्रह पूजन कराना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जीवन और हृदय रेखा के दोष दूर हो जाते हैं और जातकों के जीवन में धन-धान्‍य का वास होता है।

जीवन और मस्तिष्‍क रेखा की यह स्थिति भी दोषपूर्ण

अगर क‍िसी जातक की जीवन और मस्तिष्‍क रेखा का जोड़ लंबा हो। या फ‍िर रेखा कटी-फटी हो या शन‍ि और बुध पर्वत पर क्रॉस के च‍िह्न हों, तो यह अशुभ स्थित‍ि होती है। कहते हैं क‍ि हथेली में ऐसा दोष हो तो जातकों के जीवन में धन-धान्‍य संबंध‍ित द‍िक्‍कतें लगी ही रहती हैं। इससे राहत पाने के ल‍िए घर में लक्ष्मी यंत्र और श्रीयंत्र की स्‍थापना करें। इसके अलावा माता लक्ष्मी का मंत्र लिखकर न‍ियम‍ित रूप से उसका 7 बार जप करें और कागज को नदी में प्रवाहित कर दें। इससे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,money problem signs

यह स्थित‍ि होती है अत्‍यंत दोषपूर्ण

अगर क‍िसी जातक की सभी उंगलियां मोटी हों, हाथ सख्त हो, हाथ का रंग काला हो। इसके अलावा अगर भाग्य रेखा पर द्वीप हो या फ‍िर मस्तिष्क रेखा छोटी व लहरदार हो तो यह अत्‍यंत दोषपूर्ण स्थित‍ि होती है। कहते हैं क‍ि ऐसे जातकों की क‍िस्‍मत कभी भी साथ नहीं देती। इन्‍हें कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे राहत पाने के लिए ध्यान योग, गायत्री मंत्र साधना व बगुलामुखी का पाठ या हवन करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि अगर पूरी श्रद्धा और व‍िश्‍वास के साथ इसका पाठ क‍िया जाए तो धन संबंध‍ित बड़ी से बड़ी परेशानी धीरे-धीरे खत्‍म होने लगती हैं।

भाग्‍य रेखा की यह स्थित‍ि हो तो तुरंत सुधार लें

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार, अगर क‍िसी जातक की भाग्‍य रेखा धुंधली हो या फ‍िर म‍िटी हो। इसके अलावा शन‍ि, बुध और गुरु पर्वत अगर दबा हुआ हो तो ऐसे जातकों का जीवन धन संबंध‍ी परेशान‍ियों के चलते अत्‍यंत कष्‍टमय रहता है। यदि ऐसी स्थित‍ि क‍िसी के भी हाथ में हो तो राहत पाने के ल‍िए नवग्रह पूजन, बगुलामुखी पूजन के साथ ही लक्ष्मी पूजन करवाना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से धन संबंध‍ित सारी परेशान‍ियां दूर हो जाती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?