न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2021 : घर पर लाए अपनी मनोकामना अनुसार गणपति मूर्ती, खरीदते समय दें ध्यान

मूर्ती खरीदते समय गणपति जी के स्वरुप का भी ध्यान रखा जाना चाहिए जो मनोकामना अनुसार हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 5:44:59

Ganesh Chaturthi 2021 : घर पर लाए अपनी मनोकामना अनुसार गणपति मूर्ती, खरीदते समय दें ध्यान

आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेशोत्सव की शुरुआत होगी जिसमें गणपति की की स्थापना की जाएगी। यह गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलेगा और अन्नत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होगा। घर में गणपति जी की स्थापना के लिए मूर्ती लाई जाती हैं जो कि मिट्टी की ही खरीदनी चाहिए क्योंकि यह वातावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। इसी के साथ ही मूर्ती खरीदते समय गणपति जी के स्वरुप का भी ध्यान रखा जाना चाहिए जो मनोकामना अनुसार हो। तो आइये जानते हैं वास्तु अनुसार कैसी मूर्ती घर में लानी चाहिए।

मूषक वाली मूर्ति लाएं

मूषक गणेश जी की वाहन है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि इनकी मूर्ति के साथ मूषक जरूर हो। नहीं तो पूजा करने से दोष लग सकता है। इसके साथ ही ऐसी मूर्ति खरीदें जिसपर गणपति बप्पा के एक हाथों में पाश और अकुंश हो।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi special,ganesh chaturthi 2021

नृत्य करती मूर्ति न लाएं घर

गणेश जी की नृत्य करती मूर्ति घर पर लाने या किसी को गिफ्ट करने की गलती ना करें। वास्तु अनुसार, इससे घर में क्लह-क्लेश बढ़ता है। साथ ही जिसे गिफ्ट की हो उससे भी अनबन हो सकती है।

बाईं ओर हो सूंड

गणेश जी की मूर्ति खरीदने समय इस बात का ध्यान रखें कि सूंड बाईं ओर हो। असल में, दाईं ओर सूंड वाले गणपति की पूजा करने में विशेष नियमों का पालन करने की जरूरत होती है।

संतान प्राप्ति के लिए लाएं ऐसी मूर्ति

नवविवाहित जोड़ा या फिर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति इस साल गणेश चतुर्थी पर उनकी बाल रूप की मूर्ति घर लाएं। वास्तु अनुसार, इससे माता-पिता का सम्मान करने वाली संतान प्राप्त होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi special,ganesh chaturthi 2021

बैठी मुद्रा में गणेश मूर्ति

घर पर गणेश जी की मूर्ति स्थापना करने के लिए ध्यान करें कि प्रतिमा बैठी मुद्रा में हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसी मूर्ति की पूजा करने से लाभ मिलता है। साथ ही जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में बप्पा की मूर्ति स्थापित करने वाले है तो ध्यान रखें कि गणेश जी की प्रतिमा खड़ी हुई हो।

कारोबार व नौकरी संबंधी समस्या दूर करने के लिए

जो लोग नौकरी व कारोबार संबंधी समस्या में है वे गणेश जी की सिंदूरी स्वरूप की फोटो या मूर्ति घर व कार्यक्षेत्र पर लगाएं। मान्यता है कि इससे कारोबार व नौकरी संबंधी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड