न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : घर की खुशहाली के लिए लें वास्तु और ज्योतिष की मदद, रखें इन बातों का ध्यान

आप घर की खुशहाली के लिए होली के दिन वास्तु और ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से मनुष्य कई परेशानियों से मुक्ति पा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 7:36:30

Holi 2022 : घर की खुशहाली के लिए लें वास्तु और ज्योतिष की मदद, रखें इन बातों का ध्यान

होली का त्योहार देशभर में बहुत हर्ष और उलास के साथ मनाया जाता हैं, सभी का जोश देखते ही बनता हैं। एक-दूसरे को रंग लगाना और गले लगना, प्यार और सौहार्द को दर्शाता हैं। हिंदू धर्म में रंगो के त्योहार होली का बड़ा महत्व है। होली को सिद्धी रात्रि माना जाता है जिसमें किए गए उपाय नकारात्मकता को दूर करने का काम करते हैं। ऐसे में आप घर की खुशहाली के लिए होली के दिन वास्तु और ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से मनुष्य कई परेशानियों से मुक्ति पा सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

पूजा के लिए चुने सही दिशा


वास्तु के अनुसार होली के दिन दक्षिण पूर्व दिशा में पूजा करना शुभ माना जाता है। होली की पूजा घर में कर रहे हैं तो इसे पूजास्थान में करने के बजाय किसी खुले आंगन में करें। होलिका दहन के बाद अग्नि की परिक्रमा करें। इससे घर में नकरात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,happiness in life

दिशा के मुताबिक गुलाल का करें इस्तेमाल

घर में अगर होली खेल रहे हैं तो दिशा के अनुसार गुलाल का ही इस्तेमाल करें। अगर आपका घर पूर्वमुखी है तो लाल, हरा, गुलाबी , नारंगी रंग का इस्तेमाल करें। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। उतर मुखी घर के लिए आसमानी, पीला और नीला रंग इस्तेमाल करें। यह रंग उतरमुखी घर के लिए शुभ माने गए हैं। वास्तु के अनुसार यह रंग घर में उन्नति और नए अवसरों को बढ़ावा देते हैं।

कौन सा रंग पहने


होली खेलने के लिए गहरे रंग के कपड़ों का इस्तेमाल न करें। सफेद रंग के कपड़े होली के दिन शुभ माने जाते हैं। क्योंकि यह चंद्रमा का प्रतीक होते हैं। सफेद रंग के कपड़े आपके अंदर विनम्रता और सहनशीलता लाते हैं।

होली की राख से दूर होंगी कईं परेशानियां


वास्तु के अनुसार होली की राख को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे नकरात्मक ऊर्जा की समाप्ति होती है। होली की राख को अपने गले और मस्तक पर लगाने से स्वास्थ्य सुख मिलेगा।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय


होली की सुबह एक साबूत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्द ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,happiness in life

पैसा घर में नहीं रुकता तो करें यह उपाय

होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्घ्‍य दें। अर्घ्‍य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्‍य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।

धन लाभ का उपाय


होलिका दहन से पहले जब गड्ढा खोदें, तो सबसे पहले उसमें थोड़ी चांदी, पीतल व लोहा दबा दें। यह तीनों धातु सिर्फ इतनी मात्रा में होनी चाहिए, जिससे आपकी मध्यमा उंगली के नाप का छल्ला बन सके। फिर जब आप होलिका पूजन को जाएं, तो पान के एक पत्ते पर कपूर, थोड़ी-सी हवन सामग्री, शुद्ध घी में डुबोया लौंग का जोड़ा तथा बताशे रखें। दूसरे पान के पत्ते से उस पत्ते को ढक दें और 7 बार होलिका की परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। परिक्रमा समाप्त होने पर सारी सामग्री होलिका में अर्पित कर दें तथा पूजन के बाद प्रणाम करके घर वापस आ जाएं। अगले दिन पान के पत्ते वाली सारी नई सामग्री ले जाकर पुन: यही क्रिया करें। जो धातुएं आपने दबाई हैं, उनको निकाल लाएं। फिर किसी सुनार से तीनों धातुओं को मिलाकर अपनी मध्यमा उंगली के माप का छल्ला बनवा लें। 15 दिन बाद आने वाले शुक्ल पक्ष के गुरुवार को छल्ला धारण कर लें। इस उपाय से धन लाभ के योग बनने लगेंगे।

व्यापार में सफलता के लिए करें ये उपाय


यदि किसी व्यक्ति के व्यापार में नुकसान ज्यादा होता है तो होलिकादहन वााले दिन होली के सात उलटे चक्कर लें। इसके बाद आक की जड़ के सात टुकडे होली में फेंक दें। ऐसा आपको तब करना है जब होलिका में आग न लगाई गई हो। आक के टुकड़ों को इस तरह से फेंके की एक भी टुकड़ा होली के बाहर न जाए। ऐसा करने से आपके काम में सरकारी अधिकारी की तरफ से आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका