न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरतालिका तीज के इन उपायों से शादीशुदा जिंदगी में आएगी खुशियां, कुंवारी कन्याओं को मिलेगा मनचाहा पति

यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता हैं जो अपने पति की उम्र बढ़ाने और शादीशुदा जिंदगी में खुशियों के लिए इस दिन व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 8:14:52

हरतालिका तीज के इन उपायों से शादीशुदा जिंदगी में आएगी खुशियां, कुंवारी कन्याओं को मिलेगा मनचाहा पति

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज के रूप में जाना जाता हैं जिसे मां पार्वती और भोलेबाबा के पूजन के रूप में जाना जाता हैं। इस बार यह तिथि कल 9 सितंबर गुरुवार को पड़ रही है। यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता हैं जो अपने पति की उम्र बढ़ाने और शादीशुदा जिंदगी में खुशियों के लिए इस दिन व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। कुंवारी कन्याओं को भी व्रत रखने से मनचाहा पति मिलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हरतालिका तीज पर किए जाने वाले ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शादीशुदा जिंदगी में खुशियां लाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,hartalika teej 2021,lord shiva,maa parwati

तीज के द‍िन करें खीर का यह उपाय

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार हरतालिका तीज के द‍िन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा के बाद अपने हाथ से खीर बनाकर माता पार्वती को भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद रूप में वह खीर पति को खिलाएं। दूसरे दिन उपवास खोलने के बाद आप भी वही खीर खाएं। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और जीवन सुखमय होता है।

पांच बुजुर्ग सुहाग‍िनों को करें इन वस्‍तुओं का दान

हर‍िताल‍िका तीज के द‍िन सबसे पहले देवी पार्वती और श‍िवजी की पूजा करें। इसके बाद 11 नवविवाहिताओं को सुहाग की पिटारी भेंट करें। ध्‍यान रखें क‍ि इस प‍िटारी में पूरा 16 श्रृंगार होना चाहिए। साथ ही पांच बुजुर्ग सुहाग‍िनों को साड़ी और बिछिया दें। पति के साथ उनके पैर छुएं। इससे उनका आशीर्वाद प्राप्‍त होगा जो दांपत्‍य जीवन को सुखमय बनाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,hartalika teej 2021,lord shiva,maa parwati

पत‍ि-पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ानें के ल‍िए करें यह उपाय

दांपत्‍य जीवन में प्रेम और समझदारी की कामना हो तो हरतालिका तीज के दिन शुभ मुहूर्त में पति से अपनी मांग भरवाएं। इसके बाद बिछिया-पायल भी उनके हाथ से पहनें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसके अलावा शाम में गणेश मंदिर में मालपुए अर्पित करें। या फिर गुड़ के 11 लड्डू मां पार्वती को चढ़ाएं और अगले दिन श्रीगणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना के बाद खाएं। ऐसा करने से भी पति-प‍त्‍नी के बीच अथाह प्रेम बढ़ता है।

मनचाहा पत‍ि चाह‍िए हो तो करें यह उपाय

कुंवारी कन्‍याएं यद‍ि मन में मनचाहे वर की कामना ल‍िए हों तो वे हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर शिव-पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में शिव-पार्वती को लाल गुलाब चढ़ाएं। साथ ही मंदिर में ही भगवान शिव और नंदी को शहद चढ़ाएं। इसके बाद माता पार्वती से मनचाहे वर की कामना पूर्ति की प्रार्थना करें। यद‍ि व्रत कर रहे हैं तो हरतालिका तीज में जब पूजा करें तब माता पार्वती को चुनरी चढ़ाकर उन्‍हें अपने हाथों से नथ पहनाएं। ऐसा करने से देवी पार्वती की कृपा होती है और मनचाही मुराद पूरी होती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?