न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार शारदीय नवरात्रि व्रत रख रहे हैं? जानें नियम और सावधानियाँ

पहली बार शारदीय नवरात्रि व्रत रख रहे हैं? जानें 9 दिनों के व्रत का सही तरीका, क्या करें, क्या न करें और इसके धार्मिक व स्वास्थ्य लाभ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 4:37:09

पहली बार शारदीय नवरात्रि व्रत रख रहे हैं? जानें नियम और सावधानियाँ

आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व सोमवार, 22 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्टूबर को समाप्त होगा। वहीं, 2 अक्टूबर को विजयदशमी का पर्व और मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल है और यह पूरे 9 दिनों तक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साल में कुल चार नवरात्रि आती हैं, लेकिन आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। नवदिवसीय व्रत का पालन करने वाले भक्त कई नियमों का ध्यान रखते हैं।

यदि आप पहली बार नवरात्रि व्रत रख रहे हैं या इसे अपनाने का सोच रहे हैं, तो व्रत से जुड़े नियम जानना बेहद जरूरी है। व्रत के दौरान किसी भी नियम की अनदेखी से व्रत अधूरा या खंडित हो सकता है।

# नवरात्रि व्रत में क्या करें (What to do on Navratri Fasting)

सफाई और तैयारी: व्रत शुरू होने से पहले घर और पूजा स्थल की पूरी सफाई कर लें।

पूजा सामग्री: नौ दिनों की पूजा सामग्री पहले ही जुटा लें और हो सके तो नए वस्त्रों का प्रयोग करें।

संकल्प लेना: पहले दिन सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें।

कलश स्थापना: कलश में जल, सुपारी, दूर्वा और फूल रखें और ऊपर नारियल स्थापित करें।

अखंड ज्योति: पूरे 9 दिनों तक अखंड ज्योति जलाने का संकल्प लें, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मंत्र और आरती: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करें और सुबह-शाम मंत्र जाप व आरती करें।

सात्विक भोजन: व्रत के दौरान केवल सात्विक आहार लें। कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, आलू, फल और जूस शामिल कर सकते हैं। साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें।

# नवरात्रि व्रत में क्या न करें (What not to do during Navratri fast)

तामसिक भोजन: मांसाहारी भोजन, लहसुन और प्याज का सेवन पूरी तरह से न करें।

विषाक्त आदतें: सिगरेट, शराब और तंबाकू का प्रयोग न करें।

व्यक्तिगत देखभाल: बाल, दाढ़ी और नाखून व्रत के दौरान न काटें।

अनाज और दाल: नौ दिनों तक दाल या अनाज का सेवन वर्जित है।

# नवरात्रि व्रत का महत्व (Importance of Navratri Fasting)

नवरात्रि व्रत से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं और धार्मिक मान्यताएं हैं। 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। इसलिए भक्त हर दिन अलग रूप की आराधना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार व्रत या उपवास मन और आत्मा को पवित्र करता है, नकारात्मक विचार कम होते हैं और साधना में एकाग्रता बढ़ती है। सात्विक भोजन लेने से शरीर की शुद्धि होती है, पाचन तंत्र को आराम मिलता है और शरीर का डिटॉक्स व रिबूट होता है। नवरात्रि व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत