न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में पानी की निकासी से हैं कंगाली का गहरा नाता, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम

घर में पानी की निकासी वास्तुसम्मत हो तो इंसान काफी तरक्की करता है और धन से संबंधित कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 8:36:09

घर में पानी की निकासी से हैं कंगाली का गहरा नाता, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम

घर बनवाते समय लोग वास्तु से जुड़ी सभी चीजों का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं ताकि घर में सकारात्मकता का संचार हो। घर में उत्पन्न हुआ वास्तुदोष आपको कंगाल बना सकता हैं। कई बार देखा जाता हैं कि आपका संचित किया हुआ धन अनायास ही खर्च होने लगता हैं। ऐसे में आपको घर में पानी की निकासी का ध्यान रखना जरूरी हैं। घर में पानी की निकासी वास्तुसम्मत हो तो इंसान काफी तरक्की करता है और धन से संबंधित कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

घर में लक्ष्मी का होता है वास

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर जमीन की ढलान और पानी की निकासी पूर्व दिशा की ओर हो तो उस जमीन पर बने घर में लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही घर के सदस्यों की खूब तरक्की होती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिशा में पानी की निकासी विकास और विस्तार के लिए अच्छी मानी जाती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,water drainage

भाग्य हमेशा देता है साथ

अगर उत्तर दिशा की ओर पानी की निकासी और घर ढलान है तो यह शुभ माना जाता है। इस घर में वास करने वाले लोगों को भाग्य हमेशा साथ देता है और वंश वृद्धि भी होती है। साथ ही धन संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की होती है।

पानी के निकास के लिए नहीं है सही दिशा

घर की ढलान और पानी की निकासी अगर पश्चिम दिशा की ओर है तो यह वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता। इसका अशुभ प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। घर के सदस्यों के बीच आपसी कलह बनी रहती है और ज्ञान व धन संबंधित कोई न कोई नुकसान होता रहता है।

अनहोनी की बनी रहती है आशंका

अगर घर में पानी की निकासी और ढलान दक्षिण दिशा की ओर हो तो घर में रहने वाले सदस्यों को रोगों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कोई न कोई अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है इसलिए इस दिशा में पानी की निकासी नहीं होनी चाहिए। घर के सदस्य कितनी भी मेहनत कर लें, कोई न कोई समस्या उनके साथ बनी रहती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,water drainage

मान-प्रतिष्ठा में होती है वृद्धि

अगर पानी की निकासी और घर की ढलान उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हो तो घर के सदस्यों का भाग्य हमेशा साथ देता है और मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। सभी सदस्य शांति से रहते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। इस दिशा में ढलान होने की वजह से लक्ष्मी की भी प्राप्ति होती है।

ऐसे घर में हमेशा रहते हैं वाद-विवाद

अगर घर की ढलान उत्तर-पूर्व से नीची हो तो उस घर में रहने वाले सदस्यों को शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है और आए दिन चोरी होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही नहीं रहता। वहीं अगर घर की ढलान दक्षिण-पूर्व से नीची हो तब आग लगने का भय लगा रहता है। साथ ही महिलाओं और संतान के लिए यह घर शुभ फलदायी नहीं रहता। ऐसे घर में चोरी, धोखेबाजी, वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी के मामले बने रहते हैं।

आकस्मिक संकट का बना रहता है सामना

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर घर की ढलान दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर है तो ऐसे घर में रहने वाले सदस्यों को बुरी आदतें जल्दी लगती हैं और कोई न कोई बीमारी लगी रहती है। ऐसे लोगों को आकस्मिक संकट और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा में ढलान होने से नकारात्मक शक्तियों की छाया बनी रहती है और इसमें रहने वाले लोगों का चरित्र भी दूषित होता है और उनके शत्रु भी हमेशा प्रबल रहते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?