न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2021 : नवरात्रि के दौरान दें इन बातों पर ध्यान, करना पड़ सकता है देवी मां की नाराजगी का सामना

इस दौरान कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें करने से देवी मां की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 8:12:22

Navratri 2021 : नवरात्रि के दौरान दें इन बातों पर ध्यान, करना पड़ सकता है देवी मां की नाराजगी का सामना

शारदीय नवरात्रि का आरंभ गुरुवार 7 अक्टूबर से होने जा रहा हैं जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। मातारानी की पूजा के दौरान इन दिनों में कई नियमों की पालना की जाती हैं ताकि मातारानी प्रसन्न होकर आशीर्वाद दें और जीवन की परेशानियों का अंत करें। लेकिन इस दौरान कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें करने से देवी मां की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही काम की जानकारी देने जा रहे हैं जो नवरात्रि पूजा के दौरान नहीं किए जाने चाहिए।

मां दुर्गा की ऐसी मूर्ति लेने से बचें

अगर आप घर पर माता की मूर्ति की स्थापना करने वाले हैं तो देवी मां की प्रतिमा ज्यादा बड़ी ना लाए। मूर्ति को किचन में स्थापित करने से बचें। इसके साथ ही पूजा के दौरान अपना चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

ऐसा ना हो कलश

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मिट्टी का घड़ा स्थापित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप चाहे तो अपनी इच्छा अनुसार ब्रास, चांदी या सोने का कलश भी स्थापित कर सकते हैं। मगर इन धातुओं के अलावा किसी अन्य धातु का कलश स्थापित करने से बचें। इसकी स्थापना मंदिर के उत्तरी-पूर्वी दिशा में करें। इसके साथ ही इसमें एक सिक्का व सुपारी डालकर पानी भरें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मिट्टी का कलश सबसे शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।

महिलाएं ऐसा करने से बचें

नवरात्रि पूजा दौरान महिलाओं को बाल बांधकर ही मंदिर जाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाल खोलकर पूजा करने से महिलाओं को शनि ग्रह का नकारात्मक असर पड़ सकता है।

घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं

किसी भी धार्मिक कार्य में घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाना शुभ माना जाता है। इसलिए आप भी घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी, चूना व रोली से स्वास्तिक बनाएं। मान्यता है कि हल्दी से बना स्वास्तिक कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत करता है। चूना से बना स्वास्तिक चंद्र ग्रह मजबूत करता है । ऐसे में जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। वहीं रोली से बना स्वास्तिक शुक्र और सूर्य ग्रह मजबूत होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

इन दिशा में हो मंदिर की वेदी

नवरात्रि के पावन दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि मंदिर की वेदी उत्तरी-पूर्वी दिशा में हो। पूजा करने से व आसन ग्रहण करने से पहले उस स्थान को भी अच्छे से साफ करें। उसके बाद ही देवी मां की पूजा करें। पूजा के समय अपना चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखें। माता की वेदी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। लाल रंग को सुख-समृद्धि, खुशहाली व अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इससे जीवन में उत्साह आता है। साथ ही एकाग्रता शक्ति मजबूत होने से काम करने की शक्ति बढ़ती है।

यहां स्थापित करें मां दुर्गा की मूर्ति

मां की प्रतिमा स्थापित करने से पहले उनके आसन का ध्यान रखें। माता रानी की मूर्ति को चंदन की चौकी पर स्थापित करें। चंदन वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन से तनाव दूर होकर एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा आप चंदन की लकड़ी की जगह चांदी से तैयार चौकी भी इस्तेमाल कर सकती है। चांदी को बेहद शुभ धातु माना जाता है। इससे कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होने में मदद मिलती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?