न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन पूर्णिमा का दिन माना जाता है बेहद शुभ, करें इस दिन ये शुभ काम

आज इस कड़ी में हम आपको सावन पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ जरूरी कार्यों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए शुभकारी साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 7:47:57

सावन पूर्णिमा का दिन माना जाता है बेहद शुभ, करें इस दिन ये शुभ काम

सावन महीने बेहद पवित्र माना जाता है जो कि भगवान शिव को समर्पित होता हैं। पूर्णिमा के साथ ही इस महीने का अंत होने जा रहा हैं। 22 अगस्त, रविवार को सावन पूर्णिमा हैं जिसे रक्षाबंधन के रूप में भी जाना जाता हैं। ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो यह दिन बेहद शुभ रहता हैं जिसमें कुछ जरूरी कार्यों को संपन्न किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सावन पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ जरूरी कार्यों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए शुभकारी साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में।

व्रत करना

श्रावणी पूर्णिमा को व्रत रखने का भी विशेष महत्व है। इस शुभ दिन पर खासतौर पर उत्तर ल मध्य भारत की महिलाएं अपने बेटे की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है।‌‌ इस दिन को उत्तर भारत में कजरी पूनम कहते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan purnima,raksha bandhan

पितर तर्पण

इसे ऋषि तर्पण के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन के पावन पर्व को पाप नाशक व विष नाशक कहा जाता है जो खराब कर्मों से छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में इस खास दिन पर पाप निवारण के लिए परनिंदा न करने, सत्य के राह पर चलने, इंद्रियों पर संयम रखने व अच्छा व्यवहार करने का वचन लिया जाता है।

जनेऊ बदलना शुभ

उत्तर भारत में पूर्णिमा तिथि को श्रावणी उपाकर्म और दक्षिण भारत में अबित्तम कहते हैं। इस दिन विशेष तौर पर जनेऊ बदलने का कार्य किया जाता है। इस शुभ दिन पर यज्ञोपवित्र पूजन तथा उपनयन संस्कार करने का भी विशेष महत्व है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan purnima,raksha bandhan

स्नान व दान करना

हिंदू धर्म में शुभ तिथियों पर स्नान व दान का विशेष महत्व है।‌‌‌ मान्यताओं के अनुसार, श्रावणी पूर्णिमा तिथि को स्नान व दान करने से समस्त पापों से छुटकारा मिलता है। इस विशेष दिन पर परंपरागत रूप से तीर्थ अवगाहन, दशस्नान, हेमाद्रि संकल्प तथा तर्पण आदि कर्म करने का रिवाज है। श्रावण पूर्णिमा के दिन दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इससे पापों का नाश होकर व्यक्ति के लिए स्वर्ग के द्वार खुलते हैं।

देवी-देवताओं की पूजा का महत्व

श्रावणी पूर्णिमा के शुभ दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कृष्ण जी, हनुमान जी, श्रीहरि, देवी लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। जीवन की समस्या दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?