न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : मातारानी के सामने जलाई जाती हैं अखंड ज्योति, जानें इससे जुड़े जरूरी नियम

अखंड ज्योति को प्रज्वलित करने के बाद कुछ नियमों की पालना भी जरूरी होती हैं जिसके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 9:05:57

नवरात्रि स्पेशल : मातारानी के सामने जलाई जाती हैं अखंड ज्योति, जानें इससे जुड़े जरूरी नियम

नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं जिससे सभी कष्टों का नाश होता हैं। घरो में मातारानी के सामने अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती हैं जिसके सामने जप करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं और परेशानियों का अंत होता हैं। मातारानी की यह ज्योत पूरे नौ दिन जलाई जाती हैं जो घर में सकारात्मकता का संचार करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस अखंड ज्योति को प्रज्वलित करने के बाद कुछ नियमों की पालना भी जरूरी होती हैं जिसके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

अखंड ज्योति जलाने का महत्व

नवरात्र के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अराधना की जाती है। नवरात्र में मां को प्रसन्न करना ज्यादा आसान है इसलिए मां के भक्त उपवास रखते हैं और पहले दिन कलश स्थापना के बाद अखंड ज्योति जलाते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त संकल्प लेकर अखंड ज्योति जलाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही दीपक के सामने जप करने से साधक को हजार गुना फल मिलता है। लेकिन इसके कुछ नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता है।

अखंड ज्योति जलाने के नियम

- अखंड ज्योति जलाने के बाद उसको कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। कोई न कोई उसकी देखभाल के लिए होना चाहिए। नवरात्र में अखंड ज्योति जलाए रखने से परिवार में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी आती है और परिवार के सदस्यों की प्रगति भी होती है। ज्योति के प्रकाश से सभी तरह की समस्याएं खत्म होती हैं और मां का आशीर्वाद भी मिलता है, जिससे जीवन में सदैव प्रकाश बना रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

- अखंड ज्योति जलाने से पहले मन में संकल्प लें और मां से इस संकल्प को पूरा करने का आशीर्वाद मांगे। अखंड दीपक को हमेशा पटरी या चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें। अगर जमीन पर रखते हैं तो उसके नीचे अष्टदल बना लें और उसके उपर दीपक जला दें।

- अखंड दीपक की ज्योत रक्षासूत्र से बनाई जाती है। सवा हाथ का रक्षासूत्र दीपक के बीचोंबीच रख दें। अखंड ज्योति के लिए शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करें। अगर घी नहीं है तो सरसों के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- अखंड ज्योति मां दुर्गा के दाईं ओर रखें और अगर सरसों के तेल का दीपक है तो बाईं ओर रखें।

- अखंड ज्योति जलाने से पहले भगवान गणेश, भगवान शिव और मां दुर्गा का ध्यान करें फिर ‘ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कृपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते’ मंत्र का जप करें। फिर अखंड ज्योति जलाएं। नौ दिन बाद दीपक को बुझाएं नहीं बल्कि स्वयं बुझने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?