न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्माष्टमी 2021 : मनोकामना के मुताबिक घर पर लाए श्रीकृष्ण के स्वरूप की मूर्ति, जानें इसके बारे में

अपनी मनोकामना अनुसार मूर्ती स्थापित करें ताकि आपको विशेष लाभ प्राप्त हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 7:39:32

जन्माष्टमी 2021 : मनोकामना के मुताबिक घर पर लाए श्रीकृष्ण के स्वरूप की मूर्ति, जानें इसके बारे में

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि हैं जिसे जन्माष्टमी के रूप में जाना जाता हैं। आज के दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में पूरे देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। मंदिरों में श्रीकृष्ण का अभिषेक कर उन्हें भोग लगाया जाता हैं। भक्तगण भी इस दिन अपने घर पर भगवान कृष्ण की सुंदर-सुंदर मूर्तियां लाकर स्थापित करते हैं। ऐसे में ध्यान रखने की जरूरत है कि आप अपनी मनोकामना अनुसार मूर्ती स्थापित करें ताकि आपको विशेष लाभ प्राप्त हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आर्थिक मजबूती के लिए मुरलीधर कान्‍हाजी की मूर्ति

घर में धन की बरकत बनाएं रखने के लिए जन्माष्टमी के पावन पर्व श्रीकृष्ण की मुरलीधर स्वरूप की मूर्ति स्थापित करें। मान्यता है कि भगवान जी के इस रूप की पूजा करने से घर में पैसों की किल्लत नहीं होती है। साथ ही जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord krishna,janmashtami 2021

संतान प्राप्ति के लिए बालगोपाल की मूर्ति

निसंतान लोग इस साल जन्माष्टमी पर अपने घर पर बालगोपाल की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही सच्चे मन से उनकी पूजा व देखभाल करें। मान्यता है श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा व देखभाल करने से भगवान भक्‍तों की खाली झोली जल्दी ही भर देते हैं।

सकारात्‍मक ऊर्जा के लिए- माखन चोर की मूर्ति

घर में माखन चोर की मूर्ति स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का वास होता है।

मुक्ति का मार्ग पाने के लिए गीता ज्ञान देते श्रीकृष्ण की मूर्ति

जीवन में तरक्की, मोक्ष व ज्ञान प्राप्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण की गीता का उपदेश देते हुए मूर्ति की पूजा करें। मान्यता है कि रोजाना भगवान के इस स्वरूप की पूजा करने के जीवन को सही दिशा मिलती है। साथ ही मुक्ति का मार्ग मिलता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord krishna,janmashtami 2021

दांपत्‍य जीवन में खुशहाली लाने के लिए राधा कृष्ण रूप की मूर्ति

अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही है तो अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि इससे पति-पत्नि के बीच चल रहा तनाव दूर होकर दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में घर का माहौल खुशनुमा रहता है।

करियर में तरक्की के लिए चक्रधारी की मूर्ति

जिन जातकों को नौकरी या कारोबार में परेशानी आ रही है वे इस जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के चक्रधारी रूप की पूजा करें। मान्यता है कि इसे व्यापार व नौकरी से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

सही दिशा पाने के लिए पार्थ सारथी

कई लोगों के मन में अक्सर उलझने रहती है। ऐसे में उन्हें किसी बात का फैसला लेने में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीवन में सही दिशा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन अर्जुन के रथ का संचालन करते हुए श्रीकृष्ण की मूर्ति की पूजा करें। इससे आपकी उलझने दूर होकर मन की शांति मिलेगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका