न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हैं आमलकी एकादशी का व्रत, जानें मुहूर्त, विधि और नियम

आज इस कड़ी में हम आपको आमलकी एकादशी व्रत के मुहूर्त, व्रत विधि और नियम की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप इसका उचित लाभ ले सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 9:22:51

आज हैं आमलकी एकादशी का व्रत, जानें मुहूर्त, विधि और नियम

आज 25 मार्च, गुरुवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे आमलकी एकादशी या आंवला एकादशी के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं और इसी के साथ ही आज आंवले की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता हैं। आमलकी एकादशी के दिन किया गया व्रत पुण्य की प्राप्ति करवाते हुए मोक्ष की ओर लेकर जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आमलकी एकादशी व्रत के मुहूर्त, व्रत विधि और नियम की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप इसका उचित लाभ ले सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आमलकी एकादशी व्रत मुहूर्त

फाल्गुन एकादशी तिथि 24 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है जबकि इस तिथि का समापन 25 मार्च को 09 सुबह 47 मिनट पर होगा। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है। व्रत पारण का समय 26 मार्च को सुबह 06:18 बजे से 08:21 बजे तक है।

astrology tips,astrology tips in hindi,amalaki ekadashi,moohrat

आमलकी एकादशी व्रत विधि

- प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें।
- भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत करने का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें। उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।
- भगवान विष्णु को आंवला प्रसाद स्वरूप अर्पित करें।
- पूजा के बाद आंवले के पेड़ के नीचे नवरत्न युक्त कलश स्थापित करें।
- आंवले के पेड़ पर धूप, दीप, रोली, चंदन, अक्षत, फूल आदि से पूजन करें।
- पूजन के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं।
- अगले दिन द्वादशी को स्नान कर भगवान विष्णु का फिर से पूजन करें।
- गरीबों को कलश, कुछ वस्त्र और आंवला का दान दें।
- इसके बाद शुभ मुहूर्त में अपना व्रत खोलें।

astrology tips,astrology tips in hindi,amalaki ekadashi,moohrat

आमलकी एकादशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सृष्टि की रचना के समय भगवान विष्णु ने आंवले को पेड़ के रूप में प्रतिष्ठित किया था। इसलिए आंवले के पेड़ में ईश्वर का स्थान माना गया है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें

एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। सात्विकता भोजन ग्रहण करना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और किसी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।

एकादशी के दिन करें ये काम

शास्त्रों के नियमानुसार, एकादशी के दिन दान करना उत्तम माना जाता है। संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए। विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?