न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल में चाहते हैं शुभ शुरुआत, घर से निकाल फेंके ये 7 चीजें, बनती हैं कंगाली का कारण

जरूरी हैं अपने घर से कुछ चीजों को बाहर करने की जो वास्तु के अनुसार कंगाली का कारण बनते हैं। ये वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हुए कष्ट पैदा करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 8:13:01

नए साल में चाहते हैं शुभ शुरुआत, घर से निकाल फेंके ये 7 चीजें, बनती हैं कंगाली का कारण

साल 2021 का आखिरी महीना चल रहा हैं और कुछ दिनों बाद नया साल दस्तक देने लगेगा। नए साल से सभी की ख्वाहिश होती हैं कि यह उनकी जिंदगी में नई उमंग के साथ अच्छा समय लेकर आए। सभी अपने पुराने साल में बिताया बुरा समय भुलाते हुए नए साल में खुशियां, सुख-समृद्धि व तरक्की की कामना करते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी हैं अपने घर से कुछ चीजों को बाहर करने की जो वास्तु के अनुसार कंगाली का कारण बनते हैं। ये वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हुए कष्ट पैदा करती हैं। तो आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार उन चीजों के बारे में जिन्हें अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।

खंडित मूर्तियां

घर में साज-सज्जा के लिए रखी मूर्तियां या पूजा स्थान पर रखी भगवान की प्रतिमाएं यदि कहीं से भी खंडित हो तो उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु कहता है कि खंडित चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नव वर्ष से पहले इन प्रतिमाओं को किसी नदी में प्रवाहित कर दें या फिर किसी पवित्र स्थान पर रखवा दें।

vastu tips,vastu tips in hindi,things bring negativity

टूटा या चटका कांच

यदि आपके घर में खिड़की, दरवाजे आदि का कांच कही से टूटा या चटका हो तो उसे तुरंत हटा दें। घर में किसी भी तरह से टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए। यदि आपके घर में रखा आइना चटक गया है या टूट गया है तो उसमें चेहरा नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि इससे दुर्भाग्य आता है। इसलिए यदि किसी भी तरह से आपके घर में टूटा हुआ शीशा है तो उसे बाहर कर दें।

टूटे हुए बर्तन

कई बार हम अपने घर में ऐसे बर्तनों को भी इस्तेमाल करते रहते हैं, जो थोड़े बहुत चटके हुए हों। वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि घर में टूटे या चटके बर्तन हो तो खाना खाने या बनाने के लिए उनका इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। यदि आपके घर में ऐसे बर्तन हैं तो तुरंत घर से बाहर कर दें।

बेकार जूते-चप्पल या कपड़े

अक्सर देखने में आता है कि हम एक के बाद एक कपड़े और जूते-चप्पल खरीदते जाते हैं। इसकी वजह से घर में बेकार जूतों और कपड़ों का ढेर सा लग जाता है। यदि आपके घर में ऐसे कपड़े-जूते हैं, जो अच्छी अवस्था में हैं और पहनने लायक हैं, लेकिन आप उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उन्हें किसी जरूरतमंद को दे दें। जो जूते और कपड़े खराब हैं उन्हें किसी काम में ले लें या घर से बाहर कर दें। इन सारी बेकार चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती हैं और आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,things bring negativity

खराब घड़ी और ताले

घड़ी समय की सूचक होती है और निरंतर चलती रहती है। इसलिए वास्तु में घड़ी को प्रगति और निरंतर आगे बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है। यदि आपके घर में टूटी हुई या बंद पड़ी हुई घड़ी हो तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। माना जाता है कि इससे नकारात्मकता बढ़ती है और आपको आर्थिक तंगी व तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह से घर में बंद पड़े ताले को या तो सही करवा लें या घर से बाहर कर दें। माना जाता है कि बंद ताले की तरह आपकी किस्मत का ताला भी बंद हो जाता है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

कई बार हमारे घर में खराब चार्जर आदि पड़े रहते हैं और हम इनपर ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में खराब पड़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नए साल से पहले इन चीजों को अपने घर से बाहर निकाल दें या संभलवा लें।

टूटा हुआ फर्नीचर

यदि घर में रखा फर्नीचर पुराना होने की वजह से टूटने लगा है तो तुरंत उसे बदल देना चाहिए। यदि आप फर्नीचर को बदलना नहीं चाहते हैं तो उसे रिपेयर करवा लें। माना जाता है कि टूटे फर्नीचर की वजह से परिवार में कलह हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?