मॉब लिंचिंग : डायन बताकर 2 महिला समेत 4 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

देश में मॉब लिंचिंग की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला झारखंड के गुमला इलाके का है यहां डायन बताकर 2 महिला समेत 4 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि करीब 12 नकाबपोश लोगों ने गांव में मृतकों पर हमला किया। सभी को घर से उठाकर गांव से बाहर ले गए। इसके बाद हमलावरों ने लाठी और डंडों से उनकी पिटाई की। इस पिटाई नें चारों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 3 बजे लोगों की आंखें भी नहीं खुली थीं कि गुमला के शिकारी गांव में चार लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतकों की पहचान फगनी देवी, चंपा भगत, सुना भगत और पेटी भगत के रूप में हुई है। हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

मध्य प्रदेश के नीमच में मोर चोरी के आरोप में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

दो दिन पहलें मोर चोरी के आरोप में मध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के लसूडिया आतरी गांव की है। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने चार मोर चोरों को रंगे हाथों पकड़ा। इसमें से 3 चोर फरार हो गए। उसमें से एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसकी ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के डायल हंड्रेड ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग के पास मिले कट्टे से चार मरे हुए मोर बरामद हुए है।