गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके दुनिया के सबसे ऊँचे जिराफ को मापने के लिए बनाया गया था विशेष खंभा

By: Ankur Sat, 01 Aug 2020 4:58:52

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके दुनिया के सबसे ऊँचे जिराफ को मापने के लिए बनाया गया था विशेष खंभा

हर जीव अपनी अनोखी विशेषता के लिए जाना जाता हैं और अगर इस विशेषता में भी अनोखापन हो तो उसकी महत्ता और बढ़ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हैं ऑस्ट्रेलिया के एक चिड़ियाघर में रहने वाले जिराफ के साथ। जिराफ बहुत लंबे होते हैं, लेकिन आज हम जिस जिराफ की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है फॉरेस्ट। फॉरेस्ट अपनी इस विशेषता में कई आगे हैं जिसके चलते उसे दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित जिराफ घोषित किया गया है। फॉरेस्ट की उम्र 12 साल है। फॉरेस्ट के लंबाई को मापना बहुत ही मुश्किल भरा रहा। गिनीज वर्ल्ड के रिकॉर्ड के स्टाफ ने इस जिराफ की लंबाई को मापने के लिए एक विशेष नाप वाला खंभा बनवाया। फॉरेस्ट की लंबाई 18 फीट 8 इंच है।

weird news,weird giraffe,world most tallest giraffe,australia,guinness world record ,अनोखी खबर, अनोखा जिराफ, ऑस्ट्रेलिया, दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित जिराफ, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

फॉरेस्ट नाम का यह जिराफ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड जू में रहता है। इस चिड़ियाघर का संचालन दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणवादी स्टीव इरविन का परिवार करता है। फॉरेस्ट ने अपने ऊंचाई के वजह से गिनीज रिकॉर्ड बनवाया, तो इस बात की घोषणा स्टीव इरविन की बेटी बिंडी इरविन ने की। इस चिड़ियाघर में हर साल करीब 7 लाख लोग घूमने के लिए आते हैं।

बिंडी इरविन के अनुसार, फॉरेस्ट का जन्म साल 2007 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जू में हुआ था। करीब दो साल के बाद इस जिराफ को नए घर में ट्रांसफर किया गया था। बिंडी ने कहा कि फॉरेस्ट हमारे चिड़ियाघर में एकमात्र मेल जिराफ है। इसकी ऊंचाई दूसरे दो जिराफों पर भारी पड़ती है।

weird news,weird giraffe,world most tallest giraffe,australia,guinness world record ,अनोखी खबर, अनोखा जिराफ, ऑस्ट्रेलिया, दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित जिराफ, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, फॉरेस्ट दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित जिराफ है। हालांकि, इसके मापने की प्रक्रिया काफी चुनौती भरा रहा। फॉरेस्ट को मापने के लिए एक विशेष खम्भा तैयार करना पड़ा, जिसमें काफी समय लगा। फिर इसके बाद वीडियो को कैप्चर करने में भी महीनों लगे।

पिछले एक दशक में फॉरेस्ट से कुल 12 जिराफ जन्मे हैं। ऑस्ट्रेलिया के चि़ड़ियाघरों में इसकी पीढ़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष ब्रीडिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# 8 फीट की लंबाई, 160 किलो का वजन, जब नीलामी के उतरा तो देखते रह गए लोग

# क्या आप जानते हैं ब्लेड से जुड़ा यह रहस्य, क्यों बनाई जाती हैं सभी एक ही आकार में

# आखिर क्यों लाखों में पहुंची इस बकरे की बोली, खासियत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

# बेटी द्वारा टैटू बनवाना पिता के लिए बना मुसीबत, मां ने करवाया मामला दर्ज

# टैटू से जुड़ा अनोखा प्रेम, अब शरीर ही नहीं मुंह में भी बन रहे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com