Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुष की इस बिमारी ने डॉक्टर्स को डाला हैरानी में, पेट से निकला महिला का अंग

हम आपको बताने जा रहे है जिसमें पुरुष के पेट से महिला का अंग निकला और डॉक्टर्स इस बात से हैरान रह गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 6:24:15

पुरुष की इस बिमारी ने डॉक्टर्स को डाला हैरानी में, पेट से निकला महिला का अंग

आज के समय में मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि वे हर समस्या का इलाज करने में समर्थ हैं और लगभग सभी समस्याओं से रूबरू हो चुके हैं। लेकिन अभी भी ऐसी कई समस्याएँ हैं जो मेडिकल साइंस को हैरानी में दाल देती हैं। ऐसी ही एक घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है जिसमें पुरुष के पेट से महिला का अंग निकला और डॉक्टर्स इस बात से हैरान रह गए। यह मामला है उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का जहाँ 50 साल के एक शख्स के साथ ऐसी घटना घट गई है। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रहने वाले 50 वर्षीय शरीफ अली के पेट में कभी-कभी दर्द होता था। दर्द को दूर करने वाली दवाइयों का असर भी नहीं होता था तो कभी-कभी कुछ दवाओं से दर्द में आराम भी आ जाता था।

शरीफ अली को लगा की पेट में हर्निया की परेशानी के कारण दर्द होता है। जब पेट में दर्द असहनीय हो गया तो वह हरदोई के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए। जहां दर्द के मूल कारण तक पहुंचने के लिए डॉक्टरों ने कुछ परीक्षण किए। ऐसे में चिकित्सा जगत में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि हार्निया का ऑपरेशन कराने आए शरीफ अली के पेट में डॉक्टरों को महिला प्रजनन अंग ‘बच्चेदानी’ नजर आई। डॉक्टरों को इसका पता तब चला जब उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित ऑपरेशन करके उनके पेट में मौजूद महिला अंगों को निकाल दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा मामला उन्होंने पहली बार देखा है।

इससे पहले 1939 में इस तरह का रेयरेस्ट केस रिपोर्ट किया गया था। हरदोई जिले के सेठ नवल किशोर उर्मिला देवी चिकित्सालय में भर्ती शरीफ अली का मामला चिकित्सा जगत के इतिहास में अपने आप में अनोखा है। शरीफ पेट में दर्द के कारण हर्निया का ऑपरेशन कराने इस चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर विनीत वर्मा के पास पहुंचे थे।

हर्निया के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर विनीत वर्मा ने उनके पेट का जब अल्ट्रासाउंड कराया तो डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि उनके पेट में महिलाओं की तरह होने वाले अंग मौजूद है। पुरुष के पेट में महिलाओ की बच्चेदानी और टेस्टिस दिखाई पड़े। डॉक्टरों के मुताबिक इसे पर्सिस्टेंट म्युलरियन डक्ट सिंड्रोम नामक बीमारी कहते हैं जो बहुत रेयर बीमारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology