Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉयफ्रेंड की मजाक में बोली गई बात से खुला 11 साल पुराना राज, जानकर सब रह गए हैरान

अक्सर हमारी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि मजाक में बोली गई कोई बात इत्तेफाक से सच हो जाती है और हमें सोचने पर मजबूर कर देती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 3:56:53

बॉयफ्रेंड की मजाक में बोली गई बात से खुला 11 साल पुराना राज, जानकर सब रह गए हैरान

अक्सर हमारी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि मजाक में बोली गई कोई बात इत्तेफाक से सच हो जाती है और हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसे ही एक बेहद रोचक किस्से के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसकी वजह से 11 साल पुराने राज का पता चला। जी हाँ, इस घटना में बॉयफ्रेंड की मजाक में बोली गई बात से एक रोचक खुलासा हुआ, जिसको जानकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ सभी लोगों को हैरानी हुई। तो आइये जानते है इस घटना के बारे में। ताइवान में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने बातों-बातों में अपने ब्वॉयफ्रेंड को ऐसी बात बता दी, जिससे 11 साल पुराना एक राज खुलकर सामने आ गया। हैरानी की बात तो ये है कि इस राज की बात को जानकर लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड दोनों हैरान रह गए।
strange story,woman,boyfriend blood donor,taiwan,boyfriend girlfriend love story,unique love story,strange love story,lin xiaofen,blood donation boyfriend,super love story,blood donation,hsinchu taiwan,weird news,strange news,strange news stories,bizarre news,omg news,omg,weird story hindi अब तक आपने ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन ये कहानी सबसे अलग है। दरअसल, दो साल पहले लिन जियोफेन नाम की लड़की लियान नाम के एक लड़के से मिली थी। बाद में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। एक दिन की बात है जब लिन और लियान बैठकर बातें कर रहे थे। इसी बीच लिन ने लियान को बताया कि 11 साल पहले उसका एक खतरनाक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसकी जान जाते-जाते बची थी। लिन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताया कि एक्सीडेंट के बाद इमरजेंसी ट्रीटमेंट के दौरान उसे 10 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था, साथ ही उसे दो बार प्लेटलेट्स की जरूरत भी पड़ी थी।

लिन की बात सुनने के बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड लियान ने बताया कि वो भी एक रेगुलर ब्लड डोनर है और हमेशा ब्लड डोनेट करता रहता है। लियान ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि हो सकता है कि तुम्हें भी मेरा ब्लड चढ़ाया गया हो। हालांकि लियान ने यह बात मजाक में कही थी, लेकिन लिन ने उसकी बातों को सच मानकर उसकी तह तक जाने का फैसला किया। सच का पता लगाने के लिए लिन उस अस्पताल में पहुंची, जहां साल 2008 में एक्सीडेंट के बाद उसका इलाज हुआ था। इसके बाद लिन के कुछ मेडिकल टेस्ट हुए और जब उन्हें ब्लड डोनेट करने वाले लोगों की आईडी से मिलाया गया, तो पता चला कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मजाक में जो बात उससे कही थी, वो बात बिल्कुल सच थी। यह जानकर वो हैरान हो गई।
strange story,woman,boyfriend blood donor,taiwan,boyfriend girlfriend love story,unique love story,strange love story,lin xiaofen,blood donation boyfriend,super love story,blood donation,hsinchu taiwan,weird news,strange news,strange news stories,bizarre news,omg news,omg,weird story hindi जांच में यह भी पता चला कि लियान ने सिर्फ एक बार ही लिन को ब्लड डोनेट नहीं किया था बल्कि हादसे के दो साल बाद जब लिन को फिर से ब्लड की जरूरत पड़ी थी, तब भी उसके ब्वॉयफ्रेंड लियान ने ही उसे अपना ब्लड दिया था। हालांकि तब तक वो दोनों एक दूसरे को जानते नहीं थे। ताइवान के हसिन्चु शहर की रहने वाली लिन ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अपनी अनोखी प्रेम कहानी की कुछ बातें साझा की थी। उसमें उसने बताया कि जब उसे पता चला कि ब्लड देकर उसकी जान बचाने वालों में उसका ब्वॉयफ्रेंड लियान भी शामिल है तो वो बिल्कुल हैरान रह गई। वहीं, लियान ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है। लियान ने मजाक करते हुए कहा कि 'हो सकता है कि इसी बहाने आपको भी अपनी होने वाली पत्नी की जान बचाने का मौका मिल जाए'।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology