Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिस शख्स की मौत ने उड़ा दी पुलिस की नींद, वह घर पर ही सोता हुआ आया नजर

भिलाई में एक शख्स की मौत ने पुलिस की नींद उड़ा दी और वह शख्स पुलिस को घर पर ही सोता हुआ मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Feb 2020 9:52:34

जिस शख्स की मौत ने उड़ा दी पुलिस की नींद, वह घर पर ही सोता हुआ आया नजर

आजकल के इस सोशल मीडिया की दीवानगी के चलते कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भिलाई में जहां एक शख्स की मौत ने पुलिस की नींद उड़ा दी और वह शख्स पुलिस को घर पर ही सोता हुआ मिला। यह खबर जयंती स्टेडियम के पास युवक का शव मिलने का एक वीडियो से जुड़ी हैं। जब यह सूचना सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह कई वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गई। तब पुलिस बल इस वीडियो के आधार पर शव की तलाश में स्टेडियम के आसपास छानबीन करने पहुंच गई। लगभग तीन घंटे के पश्चात् युवक की पहचान हो पाई।

जब शिनाख्त होने पर पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह आराम से सोता मिला। युवक को सकुशल घर में पाकर पुलिस की जान में जान लौटी। वही पुलिस उसे थाने लेकर आई और पूछताछ करने के पश्चात् प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने गोविंद राव पिता सत्यनाराण राव के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। टी आई ने यह जानकारी दी कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। तभी इसके बाद पुलिस ने फोटो की पहचान सेक्टर-5 के युवक से हुई पुलिस की टीम वहां पहुंची तब पुलिस को गोविंद सोते नजर आया।
पुलिस के पूछने पर उसने यह जानकारी दी कि वीडियो बनाने के लिए उसने चेहरे पर रंग लगाया था। वायरल वीडियो में युवक के माथे से खून बह रहा था। उस वीडियो को देख कर लगा रहा था कि युवक किसी बुरी घटना का शिकार हो गया हैं। जिसमें उसकी जान चली गई है। तभी से शव की तलाश और युवक की पहचान के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। यह खबर करीब 10 बजे पता चली कि युवक सेक्टर-5 का निवासी है। और अधिकांश युवक बुलेट से घूमता है। टीआई के अनुसार, यह सुनिश्चित किया गया है कि आगे से टिकटॉक, वेब सीरिज या प्राइवेट वीडियो बनाने वाले बिना अनुमति या सूचना के क्षेत्र में शूटिंग करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह युवक-युवतियां बिना थाने में सूचना दिए वीडियो शूट करते रहते है। और बिना अनुमति शूटिंग करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी। पुलिस शिनाख्त करने के पश्चात् गोविंद को पूछताछ के लिए थाने ले आई। उसने कहा कि वह टिक टॉक और वेब सीरीज में एक्टिंग करता है। यह वीडियो तीन दिन पहले उसने वेब सीरीज के लिए छात्रों के एक ग्रुप के लिए एक्टिंग की थी। बीते गुरुवार को उसे दूसरे ग्रुप ने एक्टिंग के लिए बुलाया था। स्क्रिप्ट के अनुसार उसे यह रोल दिया गया था। इस तरह के वीडियो पर अब सख्ती बरती जाएगी यदि कोई युवक इस तरह शूट करते पाया गया तो उस पर कारवाही की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology