न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी से पहले महीप ने इनके साथ किया वन नाइट स्टैंड, विक्रांत ने ट्रॉलर्स को ऐसे दिया जवाब, वीडियो...

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' काफी चर्चित रही है। अब तक इसके तीन सीजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 2:14:38

2 News : शादी से पहले महीप ने इनके साथ किया वन नाइट स्टैंड, विक्रांत ने ट्रॉलर्स को ऐसे दिया जवाब, वीडियो...

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' काफी चर्चित रही है। अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी इस शो का हिस्सा रही हैं। अब महीप ने रौनक राजानी को दिए इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की। महीप ने कहा कि मेरा और संजय का रिलेशन बहुत सिंपल था। मैं पार्टी में एक आदमी से मिली और मैंने उसके साथ वन नाइट स्टैंड किया। तब मुझे नहीं पता था कि वो मेरा होने वाला पति है।

आपको एक मजेदार बात बताती हूं, संजय के घर में पार्टी चल रही थी और मैं उस पार्टी में घुस गई। मैं नशे में धुत थी और उस हालत में संजय ने मुझे अपने पूरे परिवार से मिलवाया। वे बोले, आप लोगों को पता है न मेरे परिवार में कौन-कौन है? अनिल, सुनीता, श्री (श्रीदेवी) और यहां मैं...नशे में धुत।” उन्होंने मुझे उस हाल में देखने के बावजूद अपनाया।

कहा, ‘वाह, हमारी होने वाली बहू क्या शानदार है।’ उन्होंने पूरे मन से मेरा स्वागत किया। तब प्रपोज करने का जमाना नहीं था। न ही तब इंस्टाग्राम था। तो हुआ क्या था हम 1900 (नाइट क्लब) में थे। हम नशे में थे और पार्टी कर रहे थे। संजय ने कहा, 'ठीक है, हम शादी कर रहे हैं।' मैं टकीला शॉट्स ले रही थी। मैंने कहा, 'ठीक है, ठीक है।' बस इतना ही था। बता दें, महीप और संजय की शादी साल 1997 में हुई थी। उनके बेटी शनाया और बेटा जहान कपूर हैं।

maheep kapoor,sanjay kapoor,sanjay maheep,actor sanjay kapoor,actress shanaya kapoor,anil kapoor,boney kapoor,vikrant massey. actor vikrant massey,the sabarmati report movie

विक्रांत मैसी को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के लिए मिल रही हैं धमकियां

एक्टर विक्रांत मैसी की पिछले साल आई फिल्म ‘12वीं फेल’ ने उन्हें जबरदस्त शौहरत दिलाई। वे तब से ही लगातार सुर्खियों में हैं। आज शुक्रवार (15 नवंबर) को विक्रांत की मूवी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। विक्रांत को इसके लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर ट्रॉल भी किया जा रहा है। अब एक वीडियो में विक्रांत उन पर भड़क रहे लोगों को जवाब देते नजर आ रहे हैं।

विक्रांत बोलते है, “नमस्कार, आज आप लोगों के बीच मैं अपने मन की कुछ बातें शेयर करना चाहता हूं। ज्यादा समय नहीं लूंगा। अधिकतर लोग जानते हैं कि मेरी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में लग रही है। सोशल मीडिया पर खास तौर पर इस फिल्म को लेकर मुझे लेकर और इस फिल्म को बनाने वाले लोगों की नीयत को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं और खास तौर पर उन लोगों को, जिन्होंने मुझे डराने की कोशिश की है और धमकाने की कोशिश की है।

प्लीज एक बार फिल्म देखिए, उसके बाद आपकी जो भी प्रतिक्रिया है, उसे व्यक्त कीजिए। प्लीज बिना फिल्म देखें कोई भी जजमेंट पास ना करें। मैंने और इस फिल्म की टीम के हर सदस्य ने अपनी लिमिटेड क्षमता के साथ सच का साथ देने की पूरी कोशिश की है और मुझे नहीं लगता कि सच का साथ देना कोई गुनाह है. अगर भविष्य में भी मुझे सच का साथ देना होगा तो मैं हमेशा सच के साथ खड़ा रहूंगा। ये गलत है कि इस फिल्म को बिना देखे उसके बारे में कुछ भी कहना। तो प्लीज पहले मूवी को देखिए, उसके बाद आपको जो भी कहना है, उसका आपको पूरा अधिकार है. उतना ही जितना मुझे अपनी बात रखने का अधिकार है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री