न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KBC 16 में अभिषेक ने की पिता की नकल, देखें प्रोमो, सिद्धू ने बताया क्यों छोड़ा था कपिल का शो

एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक को लेकर लगातार खबरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 1:31:57

2 News : KBC 16 में अभिषेक ने की पिता की नकल, देखें प्रोमो, सिद्धू ने बताया क्यों छोड़ा था कपिल का शो

एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अभिषेक इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में अभिषेक पिता अमिताभ बच्चन के चर्चित रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में पहुंचे। सोनी टीवी ने इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रोमो में अभिषेक, अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठे हुए हैं। बाप-बेटे की जोड़ी हल्के-फुल्के अंदाज में मस्ती करती नजर आ रही है। अभिषेक ने पिता की स्टाइल में ‘7 करोड़’ चिल्लाते हुए उनकी नकल की। इतना ही नहीं अभिषेक ने मजाक में बताया कि जब उनके घर पर डिनर के समय कोई सवाल पूछा जाता है, तो बच्चे भी बिग बी की जैसे चिल्लाने लगते हैं। इस पर वहां मौजूद ऑडियंस जोर से हंसने लगती है। अमिताभ ने तब चुटकी लेते हुए कहा, “इनको यहां बुलाकर गलती कर दी।”

उल्लेखनीय है कि अभिषेक पूर्व में भी कई दफा KBC में आ चुके हैं और हर बार उनकी पिता के साथ जबरदस्त जुगलबंदी नजर आती है। दोनों ने साथ में कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अभिषेक की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ की बात करें तो इसका डायरेक्शन शूजित सरकार और प्रोड्यूस रोनी लाहिड़ी और शील कुमार ने किया है। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से लोग इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसमें अभिषेक का लुक काफी अलग नजर आने वाला है। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत वजन बढ़ाया था।

कपिल का शो एक गुलदस्ते की तरह है जिसे भगवान ने बनाया है : नवजोत सिंह सिद्धू

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है। इस हफ्ते शो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कमेंटेटर व लीडर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ मेहमान बनकर आएंगे। सिद्धू करीब 5 साल बाद कपिल के शो में एंट्री करने जा रहे हैं। सिद्धू लंबे समय तक कपिल के शो में जज थे। अब यह पता चल गया है कि अचानक उन्होंने कपिल के शो को अलविदा क्यों कह दिया था?

साल 2019 में उन्होंने शो से दूरी बना ली, जिसके बाद एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने जज की कुर्सी संभाली। ‘द ग्रेन टॉक’ के साथ बातचीत में सिद्धू ने कहा कि मैं कपिल के शो के कई वर्जन के साथ में जुड़ा रहा। उनका शो एक गुलदस्ते की तरह है जिसे भगवान ने बनाया है। यहां हर सदस्य ने अपना अलग चार्म शो के साथ जोड़ा है। जब सिद्धू से पूछा गया कि शो क्यों छोड़ा तो उन्होंने कहा कि शो छोड़ने के पीछे राजनीति वजह रही है।

मैं फिलहाल उस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। कई और भी वजह रही थी उस वक्त और गुलदस्ता टूटकर गिर गया था। बता दें कि जिस वक्त सिद्धू ने शो छोड़ा था, उस वक्त ऐसी चर्चा हुई थी कि पुलवामा आतंकी अटैक के दौरान एक कमेंट की वजह से वे काफी विवाद में आ गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री