न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : ये है सूर्या की ‘कंगुवा’ की पहले दिन की कमाई, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ का ऐसा है हाल

साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म गुरुवार (14 नवंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 12:44:21

BO Collection : ये है सूर्या की ‘कंगुवा’ की पहले दिन की कमाई, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ का ऐसा है हाल

साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म गुरुवार (14 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस एपिक-ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन शिवा ने किया है। पैन इंडिया रिलीज हुई फिल्म ‘की एडवांस बुकिंग जबरदस्त तरीके से हुई थी जिससे उम्मीद थी की फिल्म पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करेगी। अब ओपनिंग डे की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘कंगुवा’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए जुटाए। यह तेलुगू अभिनेता सूर्या के करिअर की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। हालांकि 'कंगुवा' साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' और थलापति विजय की ‘GOAT’ से पीछे रही। माना जा रहा है कि अगले तीन दिन यानी पहले वीकेंड पर 350 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

‘कंगुवा’ की सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स की तो काफी तारीफ हो रही है लेकिन लोगों की इसकी कहानी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस में दम नजर नहीं आया। कंगुवा’ में सूर्या लीड रोल में हैं और बॉबी ‘एनिमल’ के बाद एक बार फिर से विलेन की भूमिका से लोगों का दिल जीतने की कोशिश में हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की यह डेब्यू तमिल फिल्म भी है। फिल्म में योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र, केएस रवि कुमार, जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम और बीएस अविनाश जैसे कलाकार भी हैं।

kanguva,suriya,actor suriya,bobby deol,disha patni,bhool bhulaiyaa 3,kartik aaryan,vidya balan,singham again,ajay devgn,Kareena Kapoor Khan,box office collection

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने रिलीज के 14वें दिन कमाए...

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने दिवाली पर 1 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक दी। पहले दिन से ही इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। रिलीज के 14वें दिन इसके कारोबार में पिछले दिन की तुलना में मामूली बढ़त देखने को मिली। इसने दूसरे गुरुवार को 4 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 216.10 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म के डायरेक्टर अनीस बाज्मी हैं। इसमें राजपाल यादव, अश्विनी कालसेकर और संजय मिश्रा की भी अहम भूमिका है। साल 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' और साल 2022 में आई ‘भूल भुलैया 2’ भी हिट रही थी। दिवाली पर ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज हुई थी। बुधवार को महज 3 करोड़ की कमाई करने वाली एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कमाई गुरुवार को भी काफी सुस्त रही। मूवी ने 14वें दिन 3.03 करोड़ का कारोबार किया।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 220.53 करोड़ तक ही पहुंची है।हालांकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 332.75 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि 'डेंजर लंका' (अर्जुन कपूर) के चुंगल से पत्नी ‘अवनि कामत’ (करीना कपूर खान) को छुड़वाने के लिए ‘बाजीराव सिंघम’ (अजय देवगन) अपनी पुलिस फोर्स के साथ जाता है और उसे खत्म करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री