न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाइव कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पेग’ जैसे अपने ही गाने नहीं गा सकेंगे दिलजीत, राज्य सरकार ने इन कारणों से लगाई रोक

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने सिंगिंग टैलेंट से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन दिनों वे अपने गानों को लेकर बहुत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 10:57:23

लाइव कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पेग’ जैसे अपने ही गाने नहीं गा सकेंगे दिलजीत, राज्य सरकार ने इन कारणों से लगाई रोक

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (40) अपने सिंगिंग टैलेंट से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन दिनों वे अपने गानों को लेकर बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। दिलजीत के गाने युवाओं के बीच काफी हिट हैं। किसी भी प्रकार का फंक्शन हो उसमें दिलजीत के गानों की धूम रहती है। इस बीच दिलजीत पर तेलंगाना सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। इससे दिलजीत आज शुक्रवार (15 नवंबर) को हैदराबाद में होने वाले अपने लाइव कॉन्सर्ट में खुद के कुछ गाने नहीं गा सकेंगे।

दरअसल राज्य सरकार ने आयोजकों और दिलजीत की टीम को नोटिस भेजकर कहा है कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न गाए जाएं जिससे शराब, नशे या हिंसा को बढ़ावा मिले। तेलंगाना के महिला एवं बाल कल्याण और दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस में दिलजीत को कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पेग,’ ‘पंज तारा,’ और ‘केस’ गानों को गाने से रोका गया है। बच्चों को स्टेज पर बुलाने पर भी रोक लगाई गई है ताकि तेज म्यूजिक के कारण उनको परेशानी न हो। अत्यधिक लाउड म्यूजिक बजाने पर भी रोक लगाई गई है।

नोटिस में कहा गया है, “विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एडल्ट्स को 140 डेसिबल से ज्यादा साउंड प्रेशर के कॉन्टेक्ट में नहीं आना चाहिए। वहीं बच्चों के लिए लेवल 120 डेसिबल तक हो जाता है। इसलिए बच्चों को लाइव शो के दौरान मंच पर नहीं लाना चाहिए क्योंकि स्टेज पर साउंड प्रेशर 120 डेसिबल से ऊपर हो जाता है। आपके कॉन्सर्ट दिशानिर्देश कहते हैं कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति है। कॉन्सर्ट दिशानिर्देश यह भी कहते हैं कि कॉन्सर्ट में तेज आवाज और चमकती रोशनी शामिल हो सकती है। ये दोनों बच्चों के लिए हानिकारक हैं। अगर इन बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

diljit dosanjh,punjabi singer diljit dosanjh,actor diljit dosanjh,hyderabad live concert,diljit songs,telangana government,delhi stadium

दिलजीत के दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम हो गया था बदहाल

दिलजीत के हाल ही में दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के बाद आई शिकायतों के चलते तेलंगाना सरकार ने यह ऐहतियात बरती है। दिल्ली में अक्टूबर के अंत में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत का कॉन्सर्ट हुआ था। वहां स्टेडियम की हालत बदहाल हो गई थी। जगह-जगह शराब की बोतलें और बीयर के केन पड़े थे। सड़ा-गला खाना और हर तरफ गंदगी फैली थी। स्टेडियम में प्रेक्टिस करने वाले खिलाड़ियों के सामानों को भी तोड़-फोड़ दिया गया।

बता दें दिलजीत शुक्रवार को शाम 7 बजे हैदराबाद में एयरपोर्ट एप्रोच रोड स्थित जीएमआर एरिना में 'दिल-ल्यूमिनाटी' कॉन्सर्ट आयोजित करने वाले हैं। दिलजीत बुधवार को शहर पहुंचे और अपने शहर के दौरे की एक झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। ट्विटर (एक्स) पर एक वीडियो में दिलजीत को ऑटो-रिक्शा की सवारी करते और प्रसिद्ध चारमीनार का दौरा करते हुए देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री