Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बी प्राक ने खो दिया था नवजात बेटा, बताया अपना दर्द, इन्हें माता-पिता के तलाक के बाद सुनने पड़े ताने

सिंगर बी प्राक ने कई लोकप्रिय गानों को अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान बी प्राक ने जीवन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 12:03:51

2 News : बी प्राक ने खो दिया था नवजात बेटा, बताया अपना दर्द, इन्हें माता-पिता के तलाक के बाद सुनने पड़े ताने

सिंगर बी प्राक ने कई लोकप्रिय गानों को अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान बी प्राक ने जीवन यात्रा के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने बहुत मेहनत की है। शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान जब होस्ट ने बी प्राक से अध्यात्म की ओर बढ़ने का कारण पूछा तो उन्होंने खुलासा किया कि यह साल 2021 की बात है, जब उन्होंने अपने चाचाजी को खो दिया था और उसी साल उनके पिता का निधन हो गया। हालांकि सबसे बड़ा झटका इसके तुरंत बाद अपने नवजात बेटे को खोना था।

जब मैंने अपने नवजात बेटे को खो दिया तो सब कुछ खत्म हो गया, बहुत सारी नकारात्मकता थी। मुझे नहीं पता था कि मैं अपनी पत्नी मीरा को कैसे बताऊंगा क्योंकि मुझे लगता था कि वह कभी भी इसे संभाल नहीं पाएंगी। मुझे यह समझ नहीं आया कि मैं मीरा को कैसे समझाऊं। मेरे डॉक्टर ने कहा ऐसा है क्या करें। मैं उसको बोलता रहा कि वह NICU में है क्योंकि अगर हम बोल देते तो वो नहीं झेल पाती। जब मैंने बेटे के शव को पकड़ा तो उसे पकड़ना बहुत भारी लगा। बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद जब मैं अस्पताल के कमरे में वापस आया तो मीरा ने मुझसे सवाल पूछे क्योंकि उसे बेटे का चेहरा भी नहीं दिखाया था।

अगर जिंदगी में कोई भारी लगा है ना, किसको उठाना तो वो अपने बेटे की..उससे भारी चीज मैंने जिंदगी में उठाई ही नहीं...इतना भार इतने से बच्चे का। मैं अपनी मम्मी को बोल रहा था कि ये क्या कर रहे हम, मैंने तो इतना भार उठाया ही नहीं। और मैं वापस अस्पताल आ गया, और वो मीरा नीचे रूम में आ गई थी। तो वो दिखा ही नहीं, वो बुरा समय था। हमने जिंदगी में सब कुछ खो दिया, आज तक वो मेरे से नाराज है।

बता दें जून 2022 में उनका दूसरा बेटे का पैदा होते ही निधन हो गया था। बी प्राक की शादी साल 2019 में मीरा से हुई थी। साल 2020 में उनके पहला बेटा अदब हुआ। ‘मन भरेया’, ‘किस्मत’, ‘तेरी मिट्टी’, ‘किस मोड़ ते’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए मशहूर बी प्राक की भगवान कृष्ण और राधा रानी में गहरी आस्था है। वे कई बार भजन कीर्तन करते नजर आते हैं।
b praak,singer b praak,b praak emotional,b praak son,b praak wife,b praak son death,anshula kapoor,boney kapoor,mona shourie,arjun kapoor अंशुला कपूर ने बताया माता-पिता के अलग होने से क्या पड़ा असर

अंशुला कपूर दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन हैं। अंशुला ने हाल ही एक इंटरव्यू में माता-पिता के तलाक से उनकी जिंदगी पर पड़े असर के बारे में बात की। उल्लेखनीय है कि बोनी ने मोना को तलाक देकर मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ शादी की थी। उनके दो बेटियां जान्हवी व खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी का भी साल 2018 में निधन हो गया था।

अंशुला ने कहा कि जब मम्मी-पापा का तलाक हो गया था तो मां मुझे और भाई को लेकर अलग रहने चली गई थी। उस समय मां ने ही हमारी परवरिश की। हमारी देखरेख और खानपान का जिम्मा अकेले उन्होंने उठाया। वही हमारी माता और पिता दोनों बन गई थीं। मां ने अर्जुन और मेरे बीच कभी भेदभाव नहीं किया। हम दोनों की परवरिश में मां ने कोई कमी नहीं छोड़ी लेकिन इसके बावजूद हमारी परवरिश पर लोग सवाल उठने लगे थे।

हमें फैमिली वैल्यूज और परवरिश को लेकर ताने सुनने पड़ते थे। 90 के दशक में बड़े होने पर किसी को भी नहीं पता था कि मेरे माता-पिता के अलग होने पर क्या कहना है। लोग पारिवारिक मूल्यों, मेरी परवरिश आदि के बारे में बात करने लगे...मैंने अपने आपको खुद में समेट लिया और यह समझने की कोशिश कर रही थी कि यह क्या है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका