न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा गाँव जहां नहीं चलता सरकारी प्रशासन का राज, नेता की एंट्री पर बैन, प्रवेश के लिए लेनी पड़ती है इजाजत

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 4:12:44

अनोखा गाँव जहां नहीं चलता सरकारी प्रशासन का राज, नेता की एंट्री पर बैन, प्रवेश के लिए लेनी पड़ती है इजाजत

आज हमारे देश को लोकतांत्रिक दर्जा मिला हुआ हैं जहाँ पर जनता द्वारा चुनी गई सरकार और प्रशासन कार्य करता हैं। लेकिन आज हम आपको देश के एक ऐसे गाँव के बारे में बताने जा रहे है जहाँ पर गाँव में प्रवेश करने के लिए प्रशासन को भी इजाजत लेने कि जरूरत होती हैं। जी हाँ, इस गाँव में किसी को भी बिना इजाजत घूसने की अनुमति नहीं हैं और सरकारी मुलाजिम और नेता की एंट्री पर बैन हैं। तो आइये जानते है इस गाँव के बारे में। भारत के ये अनोखे गांव झारखंड में स्थित है। यहां के 3 दर्जन गांव की ग्राम सभाओं ने देश के कानून को छोड़ कर अपना ही अलग संविधान और कानून बना रखा है, जिसे यहां रहने वाले सभी लोग मानते हैं। यहां के प्रशासन कर्ताओं ने देश से परे हटकर अपने खुद के रीति रिवाज बना रखे हैं। इन गांव की सीमा में बिना ग्रामसभा की इजाजत के कोई भी एंट्री नहीं कर सकता है। इन सभी में खास बात ये है कि देश के सभी व्यक्तियो को यहां एक समान माना जाता है और शायद इसलिए इन गांव में प्रवेश करने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, जिलाधिकारी, एसपी सभी को एंट्री के लिए ग्रामसभा की इजाजत लेनी पड़ती है।

इन सभी गांव ने अपनी-अपनी सीमाओं पर पत्थलगड़ी कर रखी है। यानि की बैरिकेडिंग, यहां की स्थानीय भाषा में बैरिकेडिंग को पत्थलगड़ी कहा जाता है। पत्थलगड़ी का मतलब है कि हर ग्रामसभा अपने-अपने ग्रामसभा की सीमा पर पत्थर गाड़कर गांव की सीमा तय करता है। गांव के संविधान इतने मजबूत हैं कि इन्हें बाकायदा सीमा पर गड़े पत्थरों के ऊपर लिखा गया है जो देश के किसी संविधान को नहीं मानता है। ये सभी गांव झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित है। इन गांवों में कानून इतने ज्यादा कड़े हैं जितने की शायद देश तक में ना हों। यहां पर किसी की हिम्मत नहीं है कि इन गांव के लोगों के आदेश के बिना कोई अधिकारी या सरकार पलट सके। रांची के पास स्थित चार जिलों के प्रवेश द्वार पर गांव के निवासी मचान बनाकर हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखते हैं। इन चारों जिले के नाम हैंगोड्डा, पाकुड, लोहारदगा और पलामू है। अगर इनमें से किसी भी गांव में आपका कोई जानकार या रिश्तेदार नहीं है तो आप यहां घुस तक नहीं सकते। आपको बाहरी आदमी समझ कर गांव की ग्रामसभाओं द्वारा दंड भी दिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी

योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय

क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'

'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान

कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा

दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?

हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज