न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह महिला जोंक का पेट भरने के लिए पिलाती है अपना खून, पूरी जानकारी हैरान करने वाली

हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जोंक पालने का शौक हैं और यहाँ तक कि उसका पेट भरने के लिए वे खुद उन्हें अपना खून पिलाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 2:51:45

यह महिला जोंक का पेट भरने के लिए पिलाती है अपना खून, पूरी जानकारी हैरान करने वाली

इस दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं और सभी के अपने-अपने शौक होते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिनके अनोखे शौक दूसरों के लिए बेहद रोचक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जोंक पालने का शौक हैं और यहाँ तक कि उसका पेट भरने के लिए वे खुद उन्हें अपना खून पिलाती हैं। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

इस महिला का नाम है कैटी एश्ले (33)। कैटी और उसके पति माइक ने अपने घर में दो जोंक पाल रखे हैं। कैटी की तरह ही माइक भी उन जोंकों को अपना खून पिलाते हैं। खून पीने की वजह से उनके शरीर पर घाव भी बन जाते हैं, जिससे खून बहता रहता है। इससे उनकी जान जाने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद वो हर तकलीफ और डर को नजरअंदाज कर जोंक को अपने परिवार के एक अहम सदस्य की तरह पालते हैं।

कैटी का कहना है कि दोनों जोंकों को उन्होंने 2018 में गोद लिया था। कैटी और माइक हर चार से छह महीनों में जोंक को अपना खून पिलाते हैं और तब तक पिलाते हैं जब तक कि उनका पेट न भर जाए। कैटी ने बताया कि एक जोंक का पेट करीब दो घंटे में भर जाता है। एक जोंक एकबार में करीब 15 मिलीलीटर तक खून पी जाते हैं। दोनों पति-पत्नी जोंक को बारी--बारी से अपना खून पिलाते हैं।

यह महिला जोंक का पेट भरने के लिए पिलाती है अपना खून, पूरी जानकारी हैरान करने वाली

कैटी बताती हैं कि वो अपने पालतू जोंक को मछलियों के टैंक में रखती हैं और टैंक में पानी का लेवल ज्यादा ऊपर नहीं रखती हैं, क्योंकि ऐसा करने से जोंक वहां से निकलकर भाग सकते हैं। साथ ही उन जोंकों को धूप से भी दूर रखना पड़ता है, क्योंकि वो निशाचर होते हैं।

कैटी और माइक अपने इस अजीबोगरीब शौक से काफी खुश हैं। वो बताते हैं कि जोंक जब उनका खून पीना शुरू करते हैं तो 10 मिनट तक तो ऐसा लगता है जैसे कोई मधुमक्खी उन्हें लगातार काट रही है। जोंक उनकी त्वचा को तब तक काटते हैं, जब तक उनसे खून निकलना शुरू नहीं हो जाता है। इसकी वजह से उन्हें सिरदर्द, थकान और खून की कमी जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वो उन जोंक को अपना खून पिलाना नहीं छोड़ते हैं।

कैटी बताती हैं कि जोंक के कई दांत और जबड़े होते हैं, जिससे वो आसानी से इंसान के शरीर पर चिपक जाते हैं और खून चूसना शुरू कर देते हैं। कैटी का कहना है कि उनके खून पीने से त्वचा पर एक बड़ा सा गड्ढा बन जाता है और उसमें से लगातार खून निकलता रहता है। हालांकि कुछ हफ्तों में वो अपने आप ही ठीक भी हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज