न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा रेस्टोरेंट : यहां कब्रों के बीच में बैठकर लेते है चाय की चुस्कियों का मजा

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित द न्यू लकी रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही आपको हैरानी भी होगी और परेशानी भी, क्योंकि ये कब्रिस्तान के बीच में बना हुआ है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Sep 2018 9:53:34

अनोखा रेस्टोरेंट : यहां कब्रों के बीच में बैठकर लेते है चाय की चुस्कियों का मजा

अगर आपको कोई कब्रिस्तान में चलकर चाय पीने की इच्छा जताए तो आपको कैसा महसूस होगा। आप भी सोच रहें होंगे कि कौन कब्रों के बीच में बैठकर चाय पी सकता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग कब्रों के बीच में बैठकर चाय की चुस्कियों का मजा लेते हैं। सुनने में अजीब लगता हैं, लेकिन यह सच हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित द न्यू लकी रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही आपको हैरानी भी होगी और परेशानी भी, क्योंकि ये कब्रिस्तान के बीच में बना हुआ है। इस रेस्टोरेंट में कुल 26 कब्रें है। इन्हीं कब्रों के बीच में बैठ कर लोग चाय के साथ ब्रेड मक्खन खाने का मजा लेते हैं।

इस चाय की दुकान को 45 साल पहले एक टपरी से शुरु किया गया था। लोग सुबह से शाम तक यहां कब्र के पास बैठ कर चाय की चुस्कियां लिया करते थे। धीरे-धीरे ये जगह लोगों के बीच मशहूर होने लगी। यहां चाय के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। जब भीड़ बढ़ी तो चाय की दुकान को भी बढ़ाने का समय आया और ये दुकान फैलते-फैलते कब्रों के आसपास हो गई। अब यहां लोग कब्रों के बीच में बैठ कर चाय का मजा लेते हैं।

वैसे अब ये सिर्फ चाय की दुकान नहीं रह गई है। यहां आप को पेट पूजा के लिए हर लजीज व्यंजन मिलेगा। बच्चे, बूढ़े या फिर नौजवान कोई भी हो यहां आने से नहीं कतराता है। यहां कब्रों को स्टील की जाली से ढका गया है। हर रोज यहां सफाई की जाती है। कब्रों को पाक चादर से ढकने के बाद उन पर गुलाब के फूल चढ़ाए जाते हैं। लोग कहते हैं कि अगर कोई अच्छे काम के लिए जा रहा हो और यहां से होकर जाए तो उसका काम हो जाता है। ये जगह पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। सैलानी यहां आकर खाने का भरपूर मजा लेते हैं। यहां पर एमएफ हुसैन द्वारा बनाई गई कई पेंटिंग भी लगी है, जिसे हुसैन ने इसी रेस्टोरेंट में चाय की चुस्कियां लेते हुए बनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज