नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को लोकसभा चुनाव-2019 में प्रचंड जीत मिली है। पार्टी ने चुनाव में 300 पार का आंकड़ा पार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर मोदी के समर्थकों में भी जीत से जबरदस्त उत्साह है। इसी कड़ी में गुजरात के सूरत में एक आईस्क्रीम पार्लर ने बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे वाली कुल्फी लॉन्च की है। ये कुल्फी फिलहाल सीताफल ओर आम के स्वाद में मिल रही है। ये स्पेशल कुल्फी 30 मई तक मिलेगी। 30 मई को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। इस खुशी में 50 प्रतिशत का डिसकाउंट भी रखा गया है। वैसे तो इस कुल्फी की कीमत 280 रुपये है, लेकिन 30 तारीख तक ये 140 रुपये में मिलेगी। मजेदार बात यह है कि कुल्फी को नरेंद्र मोदी के चेहरे का रूप किसी मशीन से नहीं, बल्कि कारीगर हाथ से दे रहे हैं। विवेक अजमेरा इस आईस-क्रीम पार्लर के मालिक है। वह बताते हैं कि कारीगरों ने 24 घंटे में ऐसी 200 कुल्फियां तैयार की हैं।
![सूरत में मिल रही है PM मोदी के चेहरे वाली कुल्फी वो भी 50% डिस्काउंट पर, क्या आपने खाई? surat,ice cream,kulfi,narendra modi kulfi,narendra modi ice cream,narendra modi sitafal kulfi,narendra modi mango kulfi,weird story]()
आमतौर पर आईस्क्रीम नर्म होती है लेकिन ये कुल्फी थोड़ी सख्त होती है। इस कुल्फी पूरी तरह से प्राकृतिक पदार्थों से बनी है। इसमें कोई केमिकल या दूसरी रसायनिक चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस पहले भी राजकोट में नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली अंगूठी चुनाव के मद्देनजर दुकानदार ने शुरू की थी। कुल्फी की जिस तरह से डिमांड है उससे ये कहा जा सकता है कि पीएम मोदी से जुड़ी हर चीज की काफी मांग है।