न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड : मर्सिडीज ने 5 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए हैमिल्टन की फॉर्मूला-1 कार भेजी, ट्रॉफी भी दी

मर्सिडीज ने इंग्लैंड में लुईस हैमिल्टन की फॉर्मूला-1 कार को बोन कैंसर से पीड़ित एक पांच साल केबच्चे हैरी शॉ के घर भेज दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 1:20:25

इंग्लैंड : मर्सिडीज ने 5 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए हैमिल्टन की फॉर्मूला-1 कार भेजी, ट्रॉफी भी दी

मर्सिडीज ने इंग्लैंड में लुईस हैमिल्टन की फॉर्मूला-1 कार को बोन कैंसर से पीड़ित एक पांच साल केबच्चे हैरी शॉ के घर भेज दी। हैरी ने स्पैनिश ग्रांड प्रिक्स से पहले अस्पताल से हैमिल्टन को इंस्टाग्राम पर शुभकामना संदेश भेजा था। बता दे, हैमिल्टन ने हाल ही में स्पैनिश ग्रांड प्रिक्स रेस जीतकर फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप में फिर से शीर्ष पर पहुंचे है। हैमिल्टन ने अपनी जीत को हैरी शॉ को समर्पित की है। बता दे, हैरी बोन कैंसर इविंग सरकोमा से ग्रसित है और कैंसर आखिरी स्टेज में है। उसे परिवार वाले अस्पताल से घर ले आए हैं। डॉक्टरों ने उसके माता-पिता को बताया कि हैरी के पास जीने के लिए सिर्फ एक सप्ताह बचा है।

हैरी को हैमिल्टन का ग्लव्स उपहार में मिला

रेस के बाद मर्सिडीज ने अपनी कारों में से एक कार हैरी के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। हैरी को बार्सिलोना में जीती गई रेस की ट्रॉफी और हैमिल्टन का ग्लव्स उपहार में दिया गया। तोहफा मिलने के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘हैलो, लुईस हैमिल्टन। स्पेन में रेस जीतने के लिए बधाई और गिफ्ट के लिए धन्यवाद। हैरी की तरफ से बहुत सारा प्यार और अलविदा।’’ हैमिल्टन ने हैरी को अपना एंजल बताया।

हैमिल्टन ने इंस्टाग्राम पर हैरी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘‘हैरी तुम्हें नहीं मालूम कि यह संदेश मेरे लिए कितना मायने रखता है। इसके लिए धन्यवाद। तुम मेरे लिए प्रेरणा हो। मैं हमेशा तुम्हारा नाम ऊंचा करने की कोशिश करूंगा। तुम बहुत बहादुर लड़के हो। काश मैं तुम्हारी तरह मजबूत होता। मैं चाहता हूं कि दुनिया देखे कि तुम कितने मजबूत हो। सबसे मैं गुजारिश करता हूं कि तुम्हें शुभमकाननाएं भेजें और तुम्हारे लिए दुआ करें। तुम्हें अपना प्यार भेजता हूं। भगवान भला करे।’’

mercedes,lewis hamilton,spanish grand prix,spanish grand prix 2019

मैं हैमिल्टन को नहीं जानता लेकिन वे सच्चे और प्यारे इंसान हैं : हैरी के पिता

हैरी के पिता जेम्स शॉ ने कहा, ‘‘मैं हैमिल्टन को नहीं जानता, लेकिन जैसा मैंने देखा उससे लगता है कि वे एक सच्चे, सभ्य, प्यारे इंसान हैं। हैरी ने उनके लिए संदेश भेजा। उन्होंने उसके लिए ट्रॉफी जीती। यह वाकई मायने रखता है।’’

मां ने कहा- हैरी के पास खुश होने के कम मौके

हैरी की माता चार्लटन शॉ ने कहा, ‘‘गिफ्ट से हैरी के चेहरे पर मुस्कान आई। उसके पास जीवन में खुश होने का बहुत कम समय है। गिफ्ट में हैमिल्टन का साइन किया हुआ फोटोग्राफ और मर्सिडीज की टोपी भी है। हैरी इसका लुत्फ उठा रहा है।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप