Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने देश की मिट्टी पर हो बेटे का जन्म, चाहत पूरी करने के लिए सैनिक ने किया अनोखा काम

सैनिक ने प्रांत टेक्सास की मिट्टी इटली में मंगवाई, ताकि जब बच्चे का जन्म हो तो उसके कदम उसी मिट्टी को चूमें जहां उसके मां-बाप पैदा हुए और पले-बढ़े।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 12:31:13

अपने देश की मिट्टी पर हो बेटे का जन्म, चाहत पूरी करने के लिए सैनिक ने किया अनोखा काम

देश की मिट्टी से प्यार को एक जवान और किसान से अच्छा कोई नहीं समझता हैं और इसलिए ही 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया गया हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे अमेरिकी सैनिक से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो अपने पैदा होने वाले बच्चे का जन्म अपने देश की मिट्टी पर चाहता था लेकिन उसकी पोस्टिंग इटली के प्रांत पेडोवा में थी। ऐसे में सैनिक ने ऐसा अनोखा कदम उठाया जो आपको भी हैरान कर देगा।
अमेरिकी पैराट्रूपर टोनी ट्रेकोनी चाहते थे कि जब भी उनके बच्चे का जन्म हो, अपने वतन की मिट्टी यानी अमेरिका में हो, लेकिन जब पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो उनकी उन्होंने सोचा कि डिलीवरी के पहले तक शायद वतन वापसी हो जाए, लेकिन ऐसा न हो सका। ऐसे में डिलीवरी से एक महीना पहले उन्होंने अपने प्रांत टेक्सास की मिट्टी इटली में मंगवाई, ताकि जब बच्चे का जन्म हो तो उसके कदम उसी मिट्टी को चूमें जहां उसके मां-बाप पैदा हुए और पले-बढ़े।

इसके लिए उन्होंने अपने पैरेंट्स को कहकर एक कंटेनर में मिट्टी डलवाकर शिप के जरिए इटली मंगवाई। इस पर साढ़े 14 हजार रुपए (200 डॉलर) खर्च हुए। जब पत्नी की डिलीवरी की तारीख आई तो टोनी ने हॉस्पिटल के बेड के नीचे वह मिट्टी छिपा दी ताकि बच्चे का जन्म टेक्सास की मिट्टी पर हो और ऐसा हुआ भी। टोनी बताते हैं, ‘‘मैंने अपने प्रांत की मिट्टी यहां मंगवाई, क्योंकि मेरी दिली इच्छा थी कि जिस मिट्टी में मैंने जन्म लिया, वहीं मेरा बेटा भी जन्म ले। पिछले साल जुलाई में मेरे बेटे चार्ल्स का जन्म हुआ और मैंने इस बारे में ट्वीट भी किया था, जो कि सिर्फ कुछ खास लोगों के लिए ही था। चार्ल्स के जन्म के बाद भी मैंने उस मिट्टी को सहेजकर रखा और पिछले दिनों उसे खड़ा करके उसके पैर भी उस मिट्टी से छुए ताकि उसे भी अपने वतन की मिट्टी का एहसास हो। इसके लिए जो भी कीमत लगती मैं देने को तैयार था।’’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology