न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्राई-मुरझाई स्किन से छुटकारा पाने में मदद करेगा ओट्स, चेहरा हो जाएगा मुलायम और चमकदार

ओट्स आपके लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय हो सकता है। ओट्स न केवल त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, बल्कि इसे मुलायम और ग्लोइंग भी बनाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 10:27:52

ड्राई-मुरझाई स्किन से छुटकारा पाने में मदद करेगा ओट्स, चेहरा हो जाएगा मुलायम और चमकदार

मौसम के बदलते ही स्किन की समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं, खासकर ड्राई स्किन की समस्या। ठंडे मौसम में स्किन की नमी खोने के कारण त्वचा सूखी और मुरझाई सी लगने लगती है, जिससे उसकी प्राकृतिक चमक भी फीकी पड़ जाती है। यदि आपकी स्किन भी इस मौसम में ड्राई हो गई है, तो ओट्स आपके लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय हो सकता है। ओट्स न केवल त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, बल्कि इसे मुलायम और ग्लोइंग भी बनाते हैं। जानिए, कैसे ओट्स का इस्तेमाल करके आप अपनी ड्राई स्किन से निजात पा सकते हैं-

dry skin remedies,oats for dry skin,oats face pack,glowing skin,soft skin,oats skincare,dry skin solutions,oatmeal for skin,face glow tips,natural skincare for dry skin

नारियल और ओट्स फेस पैक

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच ओटमील, थोड़ा दूध और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाकर आप अपनी स्किन को मुलायम और नमी से भरपूर बना सकते हैं।

dry skin remedies,oats for dry skin,oats face pack,glowing skin,soft skin,oats skincare,dry skin solutions,oatmeal for skin,face glow tips,natural skincare for dry skin

ओट्स मिल्क का करें उपयोग

ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए आप ओट्स के दूध का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच ओट्स का दूध लें और उसमें 2 चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक रहने दें। इसके बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी और चेहरा खिल उठेगा।

dry skin remedies,oats for dry skin,oats face pack,glowing skin,soft skin,oats skincare,dry skin solutions,oatmeal for skin,face glow tips,natural skincare for dry skin

एलोवेरा और ओट्स फेस पैक

एलोवेरा और ओट्स का कॉम्बिनेशन ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है, जबकि ओट्स त्वचा को पोषण देते हैं। ताजे एलोवेरा जेल को ओट्स के साथ अच्छे से मिक्स करें और फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी डेड स्किन कम होगी और चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगा।

dry skin remedies,oats for dry skin,oats face pack,glowing skin,soft skin,oats skincare,dry skin solutions,oatmeal for skin,face glow tips,natural skincare for dry skin

ओट्स, दूध और केसर से फेस पैक

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा और भी ज्यादा चमकदार हो, तो ओट्स का दूध, चंदन पाउडर और केसर का उपयोग करें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं। जब यह पैक सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर एक नैचुरल ग्लो आएगा और स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।

dry skin remedies,oats for dry skin,oats face pack,glowing skin,soft skin,oats skincare,dry skin solutions,oatmeal for skin,face glow tips,natural skincare for dry skin

ओट्स और दही फेस पैक

दही में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो स्किन को नमी और ग्लो देते हैं। ओट्स और दही का मिश्रण ड्राई स्किन के लिए बेहतरीन होता है। एक चम्मच ओटमील और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर धो लें। यह फेस पैक त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखेगा।

dry skin remedies,oats for dry skin,oats face pack,glowing skin,soft skin,oats skincare,dry skin solutions,oatmeal for skin,face glow tips,natural skincare for dry skin

ओट्स और गुलाब जल से फेस पैक

गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। ओट्स और गुलाब जल का मिश्रण चेहरे को नमी देने के साथ-साथ उसकी रंगत को भी निखारता है। एक चम्मच ओटमील और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धोकर चेहरा साफ करें, इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखेगी।

इन प्राकृतिक फेस पैक्स के इस्तेमाल से आप ड्राई और मुरझाई त्वचा को आसानी से ठीक कर सकती हैं और उसे फिर से मुलायम, नमी से भरपूर और चमकदार बना सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत