न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सार्वजनिक स्‍थानों पर छोटे कपड़े पहनना और KISS करना अब पड़ेगा भारी, लगेगा जुर्माना

इस्‍लामिक देश (Islamic country) ने पहली बार विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा जारी करना शुरू किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Sep 2019 9:21:06

सार्वजनिक स्‍थानों पर छोटे कपड़े पहनना और KISS करना अब पड़ेगा भारी, लगेगा जुर्माना

सऊदी अरब (Saudi Arabia) में कुछ दिन पहले रियाद शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) के बाहर हाईहील के साथ टाइट ओरेंज टॉप और ट्रॉजर पहने महिला ने सऊदी अरब में हलचल मचा दी थी। इस महिला का नाम मशेल अल जालोद था। रियाद मशेल के आउटफिट को देखकर हैरान होने वालों में सिर्फ पुरुष ही नहीं थे बल्कि युवा महिलाएं भी शामिल थीं। इसकी वजह से कट्टरपंथियों की भौहें चढ़ गई हैं।

इसके बाद प्रशासन ने टूरिस्‍ट और अपने नागरिकों के लिए कुछ कड़े नियमों का ऐलान कर दिया है। सार्वजनिक स्‍थानों पर अभद्र व्‍यवहार करने वालों पर जुर्माने का ऐलान किया गया है। ये जुर्माना उन लोगों पर भी लगाया जाएगा जो टाइट कपड़े पहने होंगे। मंत्रालय के अनुसार, इससे पहले प्रशासन को करीब 19 ऐसे वाकयों के बारे में पता चला जिनमें इस तरह के नियम तोड़े गए। हालांकि इन मामलों में कितनी पेनल्‍टी लगेगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

घोषणा विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा देने के ऐलान के एक दिन बाद की गई। इस्‍लामिक देश (Islamic country) ने पहली बार विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा जारी करना शुरू किया है। पेट्रोलियम मार्केट में मंदी से निपटने के लिए प्रशासन ने ये कदम उठाए हैं। सऊद अरब के अनुसार, 49 देशों के नागरिकों को ई वीजा की सुविधा दी गई है। इनमें अमेरिका, यूरोपीय देश और ऑस्‍ट्रेलिया शामिल है।

saudi arabia new law,tight clothes ban,kiss in public ban,weird news in hindi

प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है 'पुरुष और महिलाएं सार्वजनिक स्‍थानों के लिए ऐसी ड्रेस चुने जो भड़काऊ न हों। महिला और पुरुषों को टाइट फिटिंग के कपड़े पहनने से बचना होगा। महिलाएं अपने लिए सामान्‍य ड्रेस चुन सकती हैं। इसका ये अर्थ है कि जो लोग भी सऊदी अरब घूमने आएं वह यहां के नियमों का पालन पूरी तरह करें। इसके अलावा ऐसे कपड़े पहनने से बचना होगा, जिन पर आपत्‍तिजनक संदेश या कोई इमेज बनी हो। महिलाओं को अपने कंधे और घुटने कपड़ों से ढंकने होंगे।'

saudi arabia new law,tight clothes ban,kiss in public ban,weird news in hindi

पर्यटन मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर ये नियम लिखे हैं। टूरिज्‍म चीफ अहमद अल खतीब ने कहा, इससे पहले इस तरह के पारंपरिक कपड़े पहनने के लिए विदेशी महिलाओं को बाध्‍य नहीं किया गया था। ये नियम अब तक यहां की महिलाओं के लिए था।

दरअसल प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान सऊदी अरब की कट्टर और पारंपरिक छवि को तोड़ने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। इसके तहत उन्‍होंने महिलाओं को लेकर कई नियमों में छूट दी है। इनमें महिलाओं को ड्राइविंग की छूट के अलावा स्‍टेडियम में मैच देखने की छूट शामिल है। सऊदी अरब में इन नियमों में दी गई ढील की सराहना की गई है। यहां की महिला आबादी में दो तिहाई महिलाएं 30 साल से कम की हैं। लेकिन पर्यटकों और आम लोगों के लिए इस नियम ने कई लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान