महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को सोशल मीडिया मैनेजर की जरूरत है। नौकरी के लिए विज्ञापन https://theroyalhousehold.tal.net पर दिया गया है। वेबसाइट के मुताबिक, डिजिटल कम्युनिकेशन ऑफिसर की सैलरी 30 हजार पाउंड (करीब 26 लाख 58 हजार 825 रुपये) सालाना होगी। इसके अलावा कैंडिडेट को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्हें सोमवार से शुक्रवार तक हफ्ते में 37.5 घंटे काम करना होगा। साल में 33 दिन की छुट्टी और दिन में मुफ्त खाना मिलेगा। यह नौकरी बकिंघम पैलेस के लिए होगी।
![ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए काम करने का सुनहरा मौका, सैलरी लाखों में queen elizabeth 2,social media manager,british queen,buckingham palace,royal household website,social media manager jobs,weird news,weird story,omg]()
जॉब लिस्टिंग वेबसाइट के मुताबिक, ‘डिजिटल कम्युनिकेशंस ऑफिसर’ को महारानी के लिए काम करना होगा। उन्हें महारानी की मौजूदगी को सार्वजनिक और वैश्विक मंच पर बनाए रखने के लिए नए तरीके खोजने होंगे। ऑफिसर को डिजिटल और सोशल मीडिया पर हर दिन आने वाली खबरों का प्रबंधन करना होगा। इसके साथ ही कुछ डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना होगा। उन्हें डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ की छोटी टीम के साथ काम करना होगा।
![ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए काम करने का सुनहरा मौका, सैलरी लाखों में queen elizabeth 2,social media manager,british queen,buckingham palace,royal household website,social media manager jobs,weird news,weird story,omg]()
वे सोशल मीडिया और डिजिटल फ्लेटफॉर्म के लिए कंटेट लिखेंगे। उन्हें रॉयल फैमिली से जुड़ी सभी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। आवेदन के लिए अंतिम तारीख 22 मई है।
योग्यता- ग्रेजुशन की डिग्री के साथ ही वेबसाइट प्रबंधन का अनुभव
- सोशल मीडिया प्रबंधन में विशेषज्ञता
- डिजिटल और सोशल मीडिया पर कंटेंट लिखने का अनुभव
- कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम पर काम का अनुभव