न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में फैले कोरोना वायरस से आखिर क्यों खुश हैं पाकिस्तानी?

पाकिस्तान के कुछ लोग चीन पर कोरोना वायरस के प्रकोप को उसके कर्मों की सजा बता रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 3:12:09

चीन में फैले कोरोना वायरस से आखिर क्यों खुश हैं पाकिस्तानी?

चीन में कोरोना वायरस नाम के राक्षस ने 490 लोगों को अपना ग्रास बना लिया है। जबकि 24,324 लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। चीन में वायरस से होने वाली मौतों का आकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने करॉना को वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। चीन के हुबेई प्रांत का वुहान शहर से करॉना वायरस की शुरुआत हुई और इसका सबसे ज्यादा कहर यहीं है। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस वायरस से निजात पाने के लिए दिन-रात रिसर्च कर रहे है।

वहीं, पाकिस्तान के कुछ लोग चीन पर कोरोना वायरस के प्रकोप को उसके कर्मों की सजा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर चीन को लेकर तमाम मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा पाकिस्तानी इसलिए कह रहे है क्योंकि वीगर मुस्लिमों पर चीन की सरकार तमाम जुल्म ढाती रही है। चीन इस्लाम धर्म के अनुयायियों को प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर डिटेंशन सेंटर भेज देता है। यहां नमाज पढ़ने और दाढ़ी रखने को लेकर भी तमाम तरह के प्रतिबंध हैं। कुछ लोग मीम्स भी शेयर कर रहे हैं कि पहले चीन ने मुस्लिम महिलाओं के चेहरे से जबरन नकाब हटाए और अब चीनी खुद ही नकाब (मास्क) लगाने को मजबूर हो गए हैं। कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने कहा कि कोरोना चीन के लिए 'आजाब' (सजा) है। बता दें कि पाकिस्तानी सरकार चीन से दोस्ती की वजह से इस पर खामोशी बरतती है लेकिन आम जनता के मन में इसे लेकर रोष रहता है।

china,pakistan,coronavirus,weird news

हालांकि, तमाम पाकिस्तानी इसका विरोध भी कर रहे हैं और लोगों से चीन के लोगों के लिए मानवता के नाते दुआएं करने की अपील कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज इसे गलत करार दे रहे हैं। पाकिस्तानी ऐक्टर हमजा अली अब्बासी ने इसे लेकर ट्वीट किया और लोगों से 'अल्लाह के दीन का मजाक उड़ाना बंद' करने की अपील की।

china,pakistan,coronavirus,weird news

उन्होंने ट्वीट में लिखा, इस दुनिया में अज़ाब सिर्फ उन लोगों पर आता है जो रसूल को नहीं मानता है। उन्होंने आगे कहा, बाकी लोगों का फैसला क़यामत के दिन होगा। चाहे वायरस का फैलना हो या भूकंप, ये सभी संकेत हर किसी को मौत के सच को याद दिलाते हैं। इसलिए सहानुभूति दिखाइए। अल्लाह सभी की सुरक्षा करे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जो लोग ऐसी घटनाओं को अज़ाब कह रहे हैं, वे ये करना बंद कर दें। अल्लाह के दीन का मजाक ना बनाएं बल्कि जिस तरह से मदद कर सकते हैं, करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!