न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों एक फल बेचने वाले को मिल रहा पद्म श्री सम्मान, जानें हैरान करने वाली वजह

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के फल विक्रेता को पद्म श्री सम्मान मिलने वाला है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 10:44:47

आखिर क्यों एक फल बेचने वाले को मिल रहा पद्म श्री सम्मान, जानें हैरान करने वाली वजह

बीते गणतंत्र दिवस को केंद्र सरकाए द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी जिसके अनुसार इस साल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, साथ 16 शख़्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाना हैं। इसमें सुषमा स्वराज, अरूण जेटली जैसे कई बड़े नामों के साथ एक सामान्य फल बेचने वाले का नाम भी शामिल हैं। जी हां, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के फल विक्रेता को पद्म श्री सम्मान मिलने वाला है। आखिर क्यों आइये जानते हैं इसके बारे में।

इनकी उम्र 68 साल है और इनका नाम हरेकाला हजाब्बा है जो फल की अपनी छोटी-सी दुकान से हुई आमदनी से कुछ ऐसा काम कर चुके हैं कि सुनकर आपको अच्छा लगेगा और गर्व भी होगा। जी दरअसल उन्होंने अपनी आमदनी से अपने गांव के बच्चों के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बनवाया और फिलहाल एक विश्वविद्यालय बनवाने की तैयारी में भी हैं। आपको बता दें कि हजाब्बा पढ़े-लिखे नहीं हैं और वह कभी स्कूल भी नहीं गए हैं। उनका कहना है कि, ''एक दिन, एक विदेशी कपल उनसे संतरे खरीदना चाहता था। मगर स्थानीय भाषा के अलावा उन्हें कोई दूसरी भाषा नहीं आती थी जिसके चलते उनकी बिक्री नहीं हो पाई। इस घटना से हजाब्बा को बेहद बुरा तो लगा ही मगर पढ़ाई का महत्व भी समझ में आया।'' उसके बाद हजाब्बा ने गांव वालों की मदद से एक स्थानीय मस्जिद में एक स्कूल शुरु किया और कई दिनों तक बेहतर सुविधाओं के लिए जिला पंचायत कार्यालय के दरवाज़े भी खटखटाए।

अंत में साल 2008 में जिला प्रशासन ने दक्षिण कन्नड़ जिला पंचायत के अंतर्गत नयापुडु गांव में 14वां माध्यमिक स्कूल बनवाया। हजाब्बा तीन बच्चों के पिता है और वह उस समय हैरान रह गए जब शनिवार को उनका नाम पद्श्री सम्मान के लिए चुना गया। उनका कहना है कि, ‘मुझे गृह मंत्रलाय से फ़ोन आया। उन्होंने हिंदी में बात की। मुझे समझ नहीं आया। मगर बाद में दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त कार्यलय के एक शख़्स ने मुझे बताया कि मैं पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुना गया हूं। मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने ऐसा सपने भी नहीं सोचा था, लेकिन मैं खुश हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!