Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस देश में लोगों से ज्यादा है साइकिल, सरकार देती है प्रतिकिलोमीटर चलाने के 16 रुपए

नीदरलैंड्स देश की पहल काबिले तारीफ है। यहां अधिकतर लोग दफ्तर जाने के लिए कार या बाइक से ज्यादा साइकिल को प्राथमिकता देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Jan 2020 11:42:30

इस देश में लोगों से ज्यादा है साइकिल, सरकार देती है प्रतिकिलोमीटर चलाने के 16 रुपए

आजकल अपने आसपास आपको साइकिल बहुत कम देखने को मिलेगी और जो भी देखने को मिलेगी वो बच्चों के पास दिखेगी। जबकि इस बढ़ते प्रदूषण के समय में साइकिल ही सबसे अच्छा साधन है। हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सरकाए खुद साइकिल चलाने के पैसे देती हैं। दुनिया में नीदरलैंड्स देश की पहल काबिले तारीफ है। यहां अधिकतर लोग दफ्तर जाने के लिए कार या बाइक से ज्यादा साइकिल को प्राथमिकता देते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि नीदरलैंड्स में लोगों से ज्यादा संख्या में साइकिलें हैं।

इतना ही नहीं यहां साइकिल चलाकर दफ्तर जाने वालों को टैक्स फ्री 16 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से मिलते हैं। यहां के लोग मानते हैं कि वो दुनिया में नंबर वन साइकिल चलाने वाले हैं। नीदरलैंड्स की सरकार नागरिकों को साइकिल चलाने के लिए पहले से ही प्रेरित करती रही है। यहां पर साइकिलों की पार्किंग, सुरक्षा और अलग लेन के साथ-साथ सरकार के साइकिलिंग के लिए बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध कराया गया है।
weird news,weird incident,netherland,rs 16 per kilometer for riding cycle इसी दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाते हुए घोषणा की है कि साइकिल चलाकर आफिस आने वालों को टैक्स फ्री राशि दी जाएगी। यह छूट उस कंपनी की तरफ से मिलेगी, जहां व्यक्ति काम करता है। यदि कोई व्यक्ति साइकिल चलाकर दफ्तर आता है, तो उसे प्रतिकिलोमीटर 0।22 डॉलर (करीब 16 रुपए) दिए जाएंगे। यह राशि केवल दफ्तर आने के लिए ही दिया जाएगा।

व्यक्तिगत कार्यों के लिए साइकिल चलाने के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि ऐसी ही स्कीम यूनाइटेड किंगडम में भी लागू है। वहां 'साइकिल टू वर्क' स्कीम के तहत कर्मचारियों को साइकिल चलाने पर साइकिल और उसके इक्यूपमेंट खरीदने पर डिस्काउंट मिलता है। जैव ईंधन की खपत को कम करने और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह की टैक्स-फ्री बाइक खरीदने की स्कीम बेल्जियम सहित कई यूरोपीय देशों में लागू की गई है। नीदरलैंड की सरकार ने कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह इन नियमों का पालन करें। यूरोप के कई देशों में अगर आप साइकिल खरीदने जाते हैं तो आपको टैक्स में भारी छूट दी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एम्सटर्डम में दफ्तर जाने वाले लोग सफर साइकिल से पूरा करते हैं। साइकिल के शहरों में अलग से रास्ता बना हुआ है। इसके अलावा जगह-जगह उचित पार्किंग, साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। भारत में भी प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने ई-साइकिल की सुविधा लोगों को दे रही है। साइकिलिंग करना जहां लोगों की सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है वहीं इससे प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology