न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OMG! जब इंसान के सिर पर निकल आया जानवरों जैसा 'सींग', मामला देख डॉक्टर के उड़े होश

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले 74 साल के श्याम लाल यादव के सिर पर 4 इंच से बड़ा सींग निकल आया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Sep 2019 8:03:20

OMG! जब इंसान के सिर पर निकल आया जानवरों जैसा 'सींग', मामला देख डॉक्टर के उड़े होश

हॉलीवुड फिल्म हेलबॉय तो हम सभी ने देखी है, जिसमें एक इंसान के सिर पर दो सींग होते है मगर अगर हम कहे असली जिंदगी में भी एक इंसान है जिसके सिर पर सींग है तो आप ये बात सुनकर चौक जायेंगे लेकिन ये सच है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले 74 साल के श्याम लाल यादव के सिर पर 4 इंच से बड़ा सींग निकल आया था। सींग बिल्कुल असली और ठोस था। मेडिकल साइंस में यह अभी तक का दुर्लभ मामला है। श्याम लाल यादव के मुताबिक करीब 5 साल पहले उनके सिर पर लगी चोट के बाद वहां से सींग निकलने लगा। सींग निकलने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति भी हैरान रह गया और अपनी परेशानी लेकर डॉक्टर से मिला, जिसके बाद मामला देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए। हालांकि, एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक को इस सींग से मुक्ति मिल गई है।

sagar,madhya pradesh,zara hatke,horn,odd news,horn on human head,weird news in hindi

श्याम लाल यादव को शुरुआत में थोड़ा अटपटा जरूर लगा लेकिन बाद में इसकी आदत पड़ गई। श्यामलाल यादव के मुताबिक कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो स्थानीय बाल काटने वाले नाई से कई दफा सींग को उगने के साथ ही ब्लैड से कटवा दिया, लेकिन सींग बार-बार फिर निकल आया। इसके बाद परेशान होकर उन्होंने डॉक्टरों को दिखाना शुरू किया। कहीं डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए तो कहीं इलाज महंगा बताया गया। आखिरकार श्यामलाल यादव पहुंचे सागर के भाग्योदय तीर्थ अस्पताल जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज कर श्यामलाल यादव के सिर से सींग को काटकर अलग कर दिया।

श्याम लाल यादव का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर विशाल गजभिये ने बताया कि श्यामलाल यादव को दुर्लभ सेबासियस हार्न नाम की बीमारी है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में डेविल्स हॉर्न भी कहा जाता है। डॉक्टर गजभिये के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले श्यामलाल यादव के सिर का एक्सरे और सीटी स्कैन करवाया ताकि सींग सिर के कितने अंदर तक है इसका पता लग सके। एक्सरे से जब पता चला कि सींग की जड़ें ज्यादा गहरी नहीं है तो फिर उनका ऑपरेशन किया गया।

इस ऑपरेशन में कुछ घंटे लगे लेकिन श्याम लाल यादव को सिर पर उगे सींग से छुटकारा मिल गया। वहीं सिर पर उगे सींग को सफल ऑपेरशन कर अलग करने वाले डॉक्टर विशाल गजभिये ने कहा कि वे जल्द ही इस केस को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी में पब्लिश करने के लिए भेज रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान