मध्य प्रदेश के सिवनी में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में नागिन डांस करते हुए युवक की मौत #GaneshVisarjan pic.twitter.com/bWzxBBBbGO
— Manish Jha (@manishjhदरअसल, कटिया गांव में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान लोग नाच-गाने में व्यस्त थे। वहां मौजूद सबकी फरमाइश पर पंडाल के अंदर डीजे पर नागिन डांस की धुन बजाई गई। धुन बजते ही गांव का एक युवक साड़ी पहनकर स्टेज पर आकर डांस करने लगा। तभी एक अन्य युवक जिसके नाम गुरुचरण ठाकुर बताया जा रहा है संपेरा बन कर रुमाल को बीन बनाकर नाचने लगा। डांस स्टेप करते हुए गुरुचरण सिर के बल गिर गया। गिरते ही वो जमीन पर लेट गया। वहां मौजूद लोग समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है। जब तक कोई कुछ समझ पाता नीचे गिरे गुरुचरण की मौत हो चुकी थी।
प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक (दिल का दौरा) से होने का अनुमान जताया जा रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि पिछले दिनों उनके बेटे को एक सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में चोट लगी थी। हालांकि इलाज के बाद वो पूरी तरह ठीक हो गया था।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
















