न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिटलर की सेना भी डरती थी इस खतरनाक महिला स्नाइपर से, 309 लोगों को बनाया अपना निशाना

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे हिटलर की सेना भी डरती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 11:13:13

हिटलर की सेना भी डरती थी इस खतरनाक महिला स्नाइपर से, 309 लोगों को बनाया अपना निशाना

इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं जो अपने काम से नाम बनाकर गए हैं। लेकिन कई नाम ऐसे हैं जो गुमनाम हैं लेकिन उनके काम ही उनकी पहचान हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे हिटलर की सेना भी डरती थी। हम बात कर रहे हैं इतिहास की सबसे खतरनाक महिला स्नाइपर 'ल्यूडमिला पवलिचेंको' के बारे में। यह इतिहास की सबसे खतरनाक महिला शूटर (स्नाइपर) मानी जाती है। एक ऐसी शूटर जिसने जर्मन तानाशाह हिटलर की नाजी सेना की नाक में दम कर दिया था। इस महिला को सोवियत संघ के 'हीरो' के तौर पर भी जाना जाता है।

इस महिला शूटर का नाम ल्यूडमिला पवलिचेंको है। ल्यूडमिला द्वितीय विश्व युद्ध के समय सोवियत संघ की रेड आर्मी में एक बेहतरीन स्नाइपर थीं, वो भी तब जब महिलाओं को आर्मी में नहीं रखा जाता था। लेकिन ल्यूडमिला ने अपने हुनर से न सिर्फ सोवियत संघ बल्कि दुनियाभर में नाम कमाया। कहते हैं कि सिर्फ 25 साल की उम्र में ल्यूडमिला ने अपनी स्नाइपर राइफल से कुल 309 लोगों को मार गिराया था, जिनमें से अधिकतर हिटलर की फौज के सिपाही थे। स्नाइपर राइफल के साथ अविश्वसनीय क्षमता के कारण ल्यूडमिला को 'लेडी डेथ' नाम से भी पुकारा जाता था।

हिटलर की सेना भी डरती थी इस खतरनाक महिला स्नाइपर से, 309 लोगों को बनाया अपना निशाना

12 जुलाई 1916 को यूक्रेन के एक गांव में जन्मीं ल्यूडमिला ने महज 14 साल की उम्र में ही हथियार थाम लिया था। हेनरी साकैडा की किताब 'हीरोइन्स ऑफ द सोवियत यूनियन' के मुताबिक, पवलिचेंको पहले हथियारों की फैक्ट्री में काम करती थीं, लेकिन बाद में एक लड़के की वजह से वो स्नाइपर (निशानेबाज) बन गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका यात्रा के दौरान ल्यूडमिला ने एक बार बताया था, 'मेरे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का शूटिंग सीखता था और जब तब शेखी बघारता रहता था। बस उसी वक्त मैंने ठान लिया कि जब कोई शूटिंग कर सकता है तो एक लड़की भी ऐसा कर सकती है। इसके लिए मैंने कड़ा अभ्यास किया।' इसी अभ्यास का नतीजा था कि कुछ ही दिनों में ल्यूडमिला ने हथियार चलाने में महारत हासिल कर ली।

हालांकि साल 1942 में युद्ध के दौरान ल्यूडमिला बुरी तरह घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें रूस की राजधानी मॉस्को भेज दिया गया। वहां चोट से उबरने के बाद उन्होंने रेड आर्मी के दूसरे निशानेबाजों को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया और फिर बाद में वह रेड आर्मी की प्रवक्ता भी बनीं। 1945 में युद्ध खत्म होने के बाद उन्होंने सोवियत नौसेना के मुख्यालय में भी काम किया। 10 अक्तूबर 1974 को 58 साल की उम्र में मॉस्को में ही उनकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका