न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने की तस्करी के लिए महिला ने आजमाया अनोखा तरीका, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

सोने की तस्करी के लिए लोग विदेश से सोना लाते हैं और यहाँ बेचने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं और सोना छिपाने के लिए ऐसे तरीकों का इजात करते हैं जो सोच पाना ही मुश्किल हो जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 2:25:01

सोने की तस्करी के लिए महिला ने आजमाया अनोखा तरीका, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

आपने अक्सर कई मामले सुने होंगे जब सोने की तस्करी के लिए लोग विदेश से सोना लाते हैं और यहाँ बेचने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं और सोना छिपाने के लिए ऐसे तरीकों का इजात करते हैं जो सोच पाना ही मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में अधिकारीयों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं जिसमें महिला ने सोने की तस्करी के लिए अपने ही शरीर में अनोखी जगह सोना छिपाया। आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

दरअसल, एक महिला विदेश से भारत लौटी। मूल रूप से थाईलैंड की रहने वाली क्रायसॉर्न थामप्राकोप नाम की महिला को कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्रायसॉर्न बड़ी होशियारी से डेढ़ किलो सोने की तस्करी कर रही थी। चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर बाहर निकलने की कोशिश की।

लेकिन पार्किंग के पास सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जब क्रायसॉर्न को रोका तो उसके होश उड़ गए। पहले क्रायसॉर्न ने चालाकी दिखाने की कोशिश की लेकिन जब क्रायसॉर्न की जांच की गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए।

सोने की तस्करी के लिए महिला ने आजमाया अनोखा तरीका, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

क्रायसॉर्न ने अपनी ब्रा में करीब डेढ़ किलो सोना छिपा रखा था। बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 47 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। इसके साथ ही कस्टम अधिकारियों ने उस शख्स को भी पकड़ लिया है जिसे क्रायसॉर्न सोना देने वाली थी।

क्रायसॉर्न यहां लवलीन कश्यप नाम के शख्स को सोना देने आयी थीं। जानकारी के मुताबिक, लवलीन चंडीगढ़ का रहने वाला है। सीमा शुल्क अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कहीं ये दोनों अकसर तस्करी करने में लिप्त तो नहीं रहे हैं। बैंकॉक में रहने वाली लवलीन की गर्लफ्रेंड सपना ने ही क्रायसॉर्न को सोना दिया था और लवलीन को सौंपने को कहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टम के एक अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक में रहने वाली लवलीन की गर्लफ्रेंड सपना ने ही क्रायसॉर्न को यह सोना दिया था जो उसे लवलीन को सौंपना था। सपना ने क्रायसॉर्न को लवलीन की एक तस्वीर भी दी थी। जिसके आधार पर ही क्रायसॉर्न को लवलीन को पहचानना था, साथ ही उसे लवलीन के साथ चेन्नई से दिल्ली जाना था। ये दोनों पहली बार चेन्नई में मिले थे।

हालांकि, इस मामले में कस्टम विभाग के अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि थाइलैंड की यह महिला क्या पहले भी सोने की तस्करी में शामिल रही है? पुलिस को यह भी पता चला है कि लवलीन अक्सर बैंकॉक जाया करता था और वहां से कई उपहार लाया करता था। इससे पहले की महिला अपने इरादों में कामयाब हो पाती कस्टम अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत