न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मातारानी का ऐसा अनोखा मंदिर, जहाँ विपदा आने पर कुंड का पानी हो जाता है काला

माता खीर भवानी का मंदिर, जहां के बारे में कहाँ जाता है की कोई आपदा आने से पहले इस मंदिर के कुंड के पानी का रंग काला हो जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 1:55:43

मातारानी का ऐसा अनोखा मंदिर, जहाँ विपदा आने पर कुंड का पानी हो जाता है काला

भारत में कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं। हर मंदिर अपना विशेष महत्व रखता हैं। मंदिर में देवी-देवताओं के भक्त प्रार्थना करते है कि वे आने वाली विपदाओं से बचाते रहे। और ऐसा होता भी है कि अगर कोई विपदा आने वाली होती है तो भगवान अपने संकेत देते हैं। जैसे कश्मीर में स्थित माता खीर भवानी का मंदिर, जहां के बारे में कहाँ जाता है की कोई आपदा आने से पहले इस मंदिर के कुंड के पानी का रंग काला हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी के बारे में।

श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर तुल्ला मुल्ला गांव में स्थित खीर भवानी मंदिर के चारों ओर चिनार के पेड़ और नदियों की धाराएं हैं, जो यहां की सुंदरता को बढाते हैं। मंदिर का नाम ये पड़ा क्योंकि यहां प्रसाद के रूप में भक्तों द्वारा केवल एक भारतीय मिठाई खीर और दूध ही चढ़ाया जाता है। अद्भुत है इस मंदिर का कुंड, देश पर संकट आने से पहले ही पानी हो जाता है काला। ऐसी मान्यता है कि किसी प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी के सदृश, आपदा के आने से पहले ही मंदिर के कुंड का पानी काला पड़ जाता है। खीर भवानी मंदिर श्रीनगर के तुल्लामुला में स्थित है। खीर भवानी मंदिर यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है तथा यह मंदिर माता रंगने देवी को समर्पित है।

kheer bhawani temple,srinagar,water turns black

एक कथा के अनुसार रामायण काल में भगवान श्री राम ने अपनी पत्नी सीता जी को रावण के चंगुल से मुक्त कराने के लिए लंका पर चढ़ाई करने का निश्चय किया। राम जी ने अपनी सारी सेना के साथ रावण के राज्य लंका पर हमला बोल दिया और युद्ध आरंभ हो गया। कहा जाता है कि उस समय देवी राघेन्या जी लंका में निवास कर रही थीं और जब युद्ध आरंभ हुआ तो उन्होंने हनुमान जी से कहा कि अब वह यहां पर रह नहीं सकतीं व उनका समय समाप्त हो चुका है। अत: वह उन्हें अब लंका से बाहर निकाल कर हिमालय से कश्मीर क्षेत्र में ले जाएं, जहां रावण के पिता पुलत्स्य मुनि निवास करते थे।

देवी ने शिला का रूप धारण कर लिया तथा हनुमान जी उन्हें अपने हाथों से उठाकर लंका से बाहर निकाल ले गए व हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में घूमने लगे। हनुमान जी उचित स्थान की खोज करने लगे तब उन्होंने इस स्थान को देखा तो यहीं पर देवी को स्थापित कर दिया। यहीं पर मां राघेन्या देवी विश्राम करने लगीं। कालांतर में यह स्थान उपेक्षा का शिकार हो गया था परंतु एक बार एक कश्मीरी पंडित को देवी राघेन्या ने नाग के रूप में दर्शन दिए तथा पंडित को उस स्थान तक ले गई जहां पर देवी का स्थान था। इसके बाद उस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर में देवी की प्रतिमा स्थापित है। बाद में राजा प्रताप सिंह ने 1912 में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया।

श्रीनगर में स्थित यह देवी मंदिर श्रद्धालुओं का पवित्र देवी धाम है। यहां पर हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। देवी खीर भवानी मंदिर में कई उत्सवों का आयोजन किया जाता है। यहां देवी को प्रसाद के रूप में दूध-खीर चढ़ाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप