न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पेलिंग मिस्टेक के कारण पड़ा Google का नाम, इससे जुड़े ये रोचक तथ्य डाल देंगे आपको हैरानी में

हम आपके लिए Google से जुड़े कुछ रोचक तथ्य लेकर आए है जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 12:48:53

स्पेलिंग मिस्टेक के कारण पड़ा Google का नाम, इससे जुड़े ये रोचक तथ्य डाल देंगे आपको हैरानी में

वर्तमान समय में बच्चा-बच्चा Google के बारे में जानता हैं और इसकी उपयोगिता को समझता हैं। अगर अभी के समय में Google नहीं हो तो जीवन खाली-खाली लगने लगेगा। जी हाँ, आज के समय में Google हर व्यक्ति की जरूरत बन गया हैं और इसके ना होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। आज हम आपके लिए Google से जुड़े कुछ रोचक तथ्य लेकर आए है जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। तो आइये जानते है इनके बारे में।

* शुरुआत में Google के संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup Language) जो कि वेब पेज बनाने एंव डिजाईन करने के लिए आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसीलिए गूगल का होमेपेज (Homepage) बहुत ही सीधा सादा है। बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे।

* “Google” नाम स्पेलिंग में गलती की वजह से पड़ा। गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती के कारण “Googol” का “Google” हो गया।

स्पेलिंग मिस्टेक के कारण पड़ा Google का नाम, इससे जुड़े ये रोचक तथ्य डाल देंगे आपको हैरानी में

* प्रतिवर्ष Google पर 2095100000000 सर्च किये जाते है यानि कि प्रति सेकंड गूगल पर 60,000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते है।

* 2010 के बाद से Google ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है।

* GMAIL का आइडिया राजन सेठ ने दिया था जब वो गूगल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। Google द्वारा जीमेल (Gmail) सेवा को शुरू करने से पहले पूरी तरह से जांचने के लिए इसे दो वर्ष तक आतंरिक रूप से इस्तेमाल किया गया था। 2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail शुरू किया। सबसे ज्यादा Storage, तेजी से मेल सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया। शुरुआत में इसे Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था। बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया।

* 1998 में पहली बार Google डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया। इसमें नेवाडा में Burning festival में भाग ले रहे लोगों के बारे में था। गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है। डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो Google पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है। जब दिवाली का त्योहार होता है तो पटाखे वाला डूडल दिखाया जाता है।नीचे वही दिखाया गया है।

स्पेलिंग मिस्टेक के कारण पड़ा Google का नाम, इससे जुड़े ये रोचक तथ्य डाल देंगे आपको हैरानी में

* गूगल के दफ्तर में 200 बकरियां नौकरी करती हैं। गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास की कटाई के लिए कटाई मशीन का उपयोग नहीं करता क्योंकि इससे निकलने वाले धुंए और आवाज की वजह से दफ्तर में इनोवेशन के काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है इसीलिए Google ने लॉन की घास की सफाई के लिए बकरियों को लगाया है। इससे घास की ट्रिमिंग होती है और बकरियों का पेट भी भर जाता है।

* 2005 में गूगल ने Android कंपनी को खरीद लिया। एंड्रॉइड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज स्मार्टफोन के करीब 80 फीसदी बाजार पर इसका कब्जा है, यानी हर पांच में से चार स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। हर दिन 15 लाख से ज्यादा लोग नया एंड्रॉएड डिवाइस खरीद रहे हैं।

* Google पर किये गए सर्च का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिखने के लिए 200 से भी अधिक बातों का ध्यान रखा जाता है एंव सेकंड के कुछ हिस्से में इन मापकों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदर्शित कर दिए जाते है।

स्पेलिंग मिस्टेक के कारण पड़ा Google का नाम, इससे जुड़े ये रोचक तथ्य डाल देंगे आपको हैरानी में

* इन्टरनेट (Internet) पर प्रत्येक वेबसाइट यह चाहती है कि विजिटर ज्यादा से ज्यादा समय उसकी वेबसाइट पर गुजारे लेकिन इन्टरनेट पर शायद Google ही एक ऐसी कंपनी है जो अपनी वेबसाइट (Website) पर लगने वाले समय को कम करना चाहती है और कम से कम समय में बेहतर सर्च रिजल्ट (Search Result) दिखाना चाहती है।
* गूगल की 90% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) से होती है।

* Google लिखने में होने वाली स्पेलिंग की गलती से बनने वाले कुछ नाम जैसे Googlr.com, Gooogle.com आदि डोमेन का मालिक भी गूगल ही है।

* अगर आप 466453.com पर जाएँगे तो आप Google के होमपेज पर पहुँच जाएँगे क्योंकि इस डोमेन नेम (Domain) को भी गूगल ने खरीद लिया है। दरअसल मोबाइल के बेल कीपैड (जिसमे नंबर एंव अल्फाबेट्स साथ साथ होते है) में “Google” लिखने के लिए 466453 को टाइप करना पड़ता है। अगर आपने गलती से अल्फाबेट्स की जगह नंबर्स को सेलेक्ट किया हुआ है और आप google लिखना चाहते है तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा। इसी के कारण गूगल ने www.466453.com डोमेन को भी खरीद लिया है।

* बहुत कम लोग यह जानते हैं कि गूगल ने अपनी पहली ट्वीट कम्प्यूटर की भाषा जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया जाता है -‘बाइनरी (Binary)’ में की थी। यह ट्वीट थी- “I’m 01100110 01100101 01100101 01101100 01101001 01101110 01100111 00100000 01101100 01110101 01100011 01101011 01111001 00001010.”
अंग्रेजी में इसका मतलब है ‘ im feeling lucky’ होता हैं. गूगल के सर्च बटन के बगल में आपको यही शब्द लिखे मिलेंगे। इस पर क्लिक करते ही आप अब तक के सभी Google डूडल के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

* गूगल प्रतिदिन 5 अरब रूपये से भी ज्यादा कमाती है यानि कि गूगल प्रत्येक सेकंड में 50,000 रूपये कमाता हैं।

* प्रति सप्ताह 20,000 से भी ज्यादा लोग Google में जॉब के लिए आवेदन करते है।

* 2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट YouTube खरीद ली. YouTube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं. वहीं दुनिया भर लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं, इस तरह की चीज ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया. गूगल की विडियो सेवा युट्युब (YouTube) पर प्रतिमाह कुल 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते है।

18. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए है !

* गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है! उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी!

* Android ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ओएस बन गया है। आपको बताते चलें की गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए गए हैं Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, Kitkat, Lolipop और हालिया M.

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पश्चिम बंगाल: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग, गृह मंत्रालय अपने पास रखा; स्वप्न दासगुप्ता को मिला वित्त विभाग, पूरी सूची जारी
पश्चिम बंगाल: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग, गृह मंत्रालय अपने पास रखा; स्वप्न दासगुप्ता को मिला वित्त विभाग, पूरी सूची जारी
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की अटकलें, राघव चड्ढा की एंट्री की चर्चा; कई मंत्रियों की भूमिका बदलने के संकेत
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की अटकलें, राघव चड्ढा की एंट्री की चर्चा; कई मंत्रियों की भूमिका बदलने के संकेत
14 महीने तक 12 साल की बच्ची बनकर रही 37 साल की महिला, गोद लेने से पहले खुली सच्चाई
14 महीने तक 12 साल की बच्ची बनकर रही 37 साल की महिला, गोद लेने से पहले खुली सच्चाई
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अहम फैसलों की झड़ी, अहमदाबाद मेट्रो विस्तार और अमरावती प्रोजेक्ट को कैबिनेट मंजूरी
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अहम फैसलों की झड़ी, अहमदाबाद मेट्रो विस्तार और अमरावती प्रोजेक्ट को कैबिनेट मंजूरी
TMC–कांग्रेस विलय पर सहमति के संकेत, ममता बनर्जी तैयार; राहुल गांधी के सामने अभिषेक बनर्जी ने रखी बड़ी शर्त
TMC–कांग्रेस विलय पर सहमति के संकेत, ममता बनर्जी तैयार; राहुल गांधी के सामने अभिषेक बनर्जी ने रखी बड़ी शर्त
नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड पर इटली की PM मेलोनी का बधाई संदेश, फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात
नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड पर इटली की PM मेलोनी का बधाई संदेश, फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात
क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत
क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत
30 हजार फीट की ऊंचाई पर हंगामा, यात्री ने विमान की खिड़की में की तोड़फोड़, हिरासत के बाद भागने की कोशिश, जानें क्या हो सकती है कार्रवाई
30 हजार फीट की ऊंचाई पर हंगामा, यात्री ने विमान की खिड़की में की तोड़फोड़, हिरासत के बाद भागने की कोशिश, जानें क्या हो सकती है कार्रवाई
क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और LPG? तेल कंपनियों को अब नहीं मिलेगा सरकारी सहारा, बढ़ सकती है आम लोगों की चिंता
क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और LPG? तेल कंपनियों को अब नहीं मिलेगा सरकारी सहारा, बढ़ सकती है आम लोगों की चिंता
सपना चौधरी की निजी जिंदगी में उथल-पुथल, पति पर हिंसा के आरोप; सबूतों के साथ अदालत पहुंचीं
सपना चौधरी की निजी जिंदगी में उथल-पुथल, पति पर हिंसा के आरोप; सबूतों के साथ अदालत पहुंचीं
नेपाल के फैसले से आम कारोबार में भूचाल, भारतीय आमों पर रोक से बढ़ी टेंशन
नेपाल के फैसले से आम कारोबार में भूचाल, भारतीय आमों पर रोक से बढ़ी टेंशन
जब मोहम्मद रफी ने रिकॉर्डिंग के बीच बदल दी अपनी आवाज, स्टूडियो में मौजूद हर शख्स रह गया था हैरान, आशा भोसले भी रह गई थीं दंग
जब मोहम्मद रफी ने रिकॉर्डिंग के बीच बदल दी अपनी आवाज, स्टूडियो में मौजूद हर शख्स रह गया था हैरान, आशा भोसले भी रह गई थीं दंग
देशभर में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में झमाझम बारिश की शुरुआत; UP-बिहार समेत उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट
देशभर में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में झमाझम बारिश की शुरुआत; UP-बिहार समेत उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट
फिटकरी से दांतों का पीलापन कैसे कम करें? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
फिटकरी से दांतों का पीलापन कैसे कम करें? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और जरूरी सावधानियां