वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का समय है जहाँ हर बिज़नस को आगे बढ़ने के लिए कई आकर्षक ऑफर लाने पड़ते है। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने होटल का नाम करने के लिए महिला के प्रेग्नेंट होने पर लाखों का इनाम देता है। जी हाँ, इस होटल ने यह ऑफर निकाल है लेकिन इसी के साथ ही एक शर्त भी जुड़ी है। तो आइये जानते है इस ऑफर और इससे जुड़ी शर्त के बारे में।
एक आलीशान होटल ने ये ऑफर निकाला है, इस ऑफर को लेने के लिए एक शर्त है। वो ये कि इस होटल में आकर अगर आपकी पत्नी प्रेग्नेंट हो जाती है तो आपको 70 लाख का ईनाम मिलेगा। प्रेग्नेंट होने का ये ऑफर इजरायल के एक होटल ने दिया है इजरायल में येह्दा नामक होटल है और इस होटल ने अपने ग्राहकों को यह बेहतरीन ऑफर दिया है।
![महिला के प्रेग्नेंट होने पर यह होटल देता है लाखों का इनाम, इससे जुड़ी है एक अनोखी शर्त hotel yehuda,jerusalem,israel,money to women getting pregnant]()
येह्दा होटल ने एक ईनाम रखा है उसके मुताबिक अगर येह्दा होटल में आए हुए कपल्स उनकी तय की गई तारीख के दिन प्रेग्नेंट हो जाते हैं तो उन्हें इनाम में तकरीबन 70 लाख रूपए और होटल का पूरा खर्च माफ़ कर दिया जाएगा।
इस समारोह का आयोजन होटल लीप ईयर में यानि कि 4 साल में एक बार आने वाले दिन पर करता है। इस होटल के अंदर कपल्स 29 फरवरी के दिन आ जाते हैं और होटल में रहते हैं। अगर महिला यह दावा करती है की वह प्रेग्नेंट है तो होटल के अंदर डॉक्टरों की एक टीम होती है और वह जांच करने के बाद अपना निर्णय सुनाते हैं। अगर महिला की बात सच निकलती है तो शर्त के अनुसार ईनाम की रकम उसे दे दी जाती है।