जीवन का सबसे बड़ा सत्य है मृत्यु अर्थात जो जीव इस दुनिया में जन्म लेकर आया है वह मौत को जरूर प्राप्त करेगा। अक्सर देखा जाता है कि किसी भी व्यक्ति की मौत पर उसे पूरे रस्म और रिवाज से विदा किया जाता हैं जिससे उसकी आत्मा को शांति मिले। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह की जानकारी देने जा रहे हैं जहाँ किसी की मौत पर अजीब रिवाज अपनाया जाता हैं और लड़कियों द्वारा अश्लील नृत्य किया जाता हैं। तो आइये जानते है इस अनोखी प्रथा के बारे में।
दरअसल, चीन के कुछ ग्रामीण इलाकों में किसी की मौत पर मुर्दे के अंतिम संस्कार के दौरान लड़कियों का अश्लील डांस करवाया जाता है। सालों से चली आ रही यह परंपरा समय के साथ आधुनिक रूप ले चुकी है। यहां महिलाएं अपने पति की ही मौत के बाद स्ट्रिप डांसर्स को बुलाती हैं, और ये डांसर्स रोने का नाटक भी करते हैं।
जानकारी के अनुसार, मुर्दे को दफनाने से पहले डांस करने की इस परंपरा के पीछे महिलाओं द्वारा अजीब सा तर्क दिया जाता है कि उनके पति दुनिया से चले गए ठीक हैं पर उन्हें शानदार और आखिरी तोहफा देने के लिए वे ऐसा कर रही हैं। अब भला ऐसा कौन करता है।
![यहाँ मौत पर किया जाता है लड़कियों द्वारा अश्लील नृत्य, कारण हैरान कर देने वाला girls dirty dance,dirty dance on death,weird rituals,china]()
बता दें कि, चीन के ग्रामीण इलाकों में ये परंपरा कई सालों से चल रही है। किसी की मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस बेहद महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है। ये डांसर्स मृत शरीर के ताबूत के आस पास नाचती हैं। डांसर्स को बुलाने के पीछे लोगों का मानना है कि उनके डांस करने से अंतिम यात्रा के दौरान जमकर लोग जुटते हैं और जितने ज्यादा लोग होंगे, मरने वाले की आत्मा को उतना ही सुकून मिलता है।
हालांकि, चीनी सरकार ने इस परंपरा को गैरकानूनी करार देते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही है, जिसके बाद से इन डांसर्स के सामने मुश्किलें आ गई हैं। सरकार ने स्ट्रिपर्स को मिलने वाले भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है। इससे पहले भी सरकार ने साल 2006 और 2015 में इस प्रथा के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन इसके बावजूद चीन के ग्रामीण इलाकों में यह सब चलता रहा। अब एक बार फिर से सरकार ने इस परंपरा पर कार्रवाई करते हुए इस बैन करने की बात कही है।