न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजली विभाग के लिए आफत बनी भैंस, कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर रोया दुखड़ा

गुजरात के पंचमहल जिले के सिमालिया गांव ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां रहने वाली सविता बारिया की भैंस अपनी इसी खूबी के चलते सोशल मीडिया पर पॉप्युलर हो गई और बिजली विभाग के कर्मचारी के लिए आफत भी बन गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Sep 2019 3:12:21

बिजली विभाग के लिए आफत बनी भैंस, कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर रोया दुखड़ा

कुत्तों को घर की रखवाली करते तो आपने अकसर देखा होगा लेकिन अगर कोई भैंस घर में लगे मीटर की रखवाली कर रही है तो आप चौक जायेंगे। गुजरात के पंचमहल जिले के सिमालिया गांव ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां रहने वाली सविता बारिया की भैंस अपनी इसी खूबी के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बिजली विभाग के कर्मचारी के लिए आफत भी बन गई।

दरअसल, हुआ यह कि 27 सितंबर को मध्‍य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड कंपनी का मीटर रीडर सविता के घर बिजली मीटर की रीडिंग लेकर बिल देने गया। बिजली का मीटर एक पेड़ की टहनी से बंधा था और पेड़ के तने से सविता की भैंस बंधी थी। कर्मचारी का कहना है कि भैंस ने उसे मीटर तक पहुंचने नहीं दिया बल्कि हर बार उस पर हमला भी किया। परेशान होकर इस मीटर रीडर ने अपने मन से रीडिंग लिख ली और बिल प्रिंट करके, उस पर अपनी पूरी आपबीती लिखकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया। मीटर रीडर ने बिल पर लिखे अपने नोट में लिखा है कि मीटर की लोकशन बदली जाए क्‍योंकि वह बहुत ऊंचाई पर उलटा लगा हुआ है।

जब इस पूरी बात की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने उस कर्मचारी को 'अपनी जिम्‍मेदारियों से बचने' और बिल को सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोपों में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। गोधरा सर्कल के सुपरिंटेंडिंग इंजिनियर राकेश चंदेल का कहना था, 'मीटर रीडर का काम मीटर रीडिंग लेना है, चाहे कुछ भी हो जाए। अगर उस पर भैंस ने हमला किया था तो वह किसी से कहकर भैंस को वहां से हटवा सकता था।'

इस पूरे मामले पर सविता का कहना है कि उन्होंने कहा कई दिनों के बाद धूप आई थी इसलिए भैंस को पेड़ से बांधा था। सविता ने बताया, 'मुझे नहीं पता था कि वह मीटर की रीडिंग लेने आया था। उसने मुझे बुलाया और बिल देकर चला गया।' सविता ने यह भी कहा कि उनकी भैंस ने कभी किसी पर हमला नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान