हर कोई चाहता है कि उसे एक ऐसी जॉब मिले जिसमें वह आराम की जिन्दगी ही सकें और काम का भी कोई प्रेशर ना हो। जरा सोचिए कि अगर आपको एक फैमिली अपने साथ घूमने का मौका दे और साथ में बहुत सारा पैसा भी दे तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा होगा। यूके का एक अमीर परिवार कुछ ऐसा ही करने जा रहा हैं जो पूरे साल का फैमिली वेकेशन प्लान कर रहा हैं और उन्हें एक फोटोग्राफर की जरूरत हैं।
इसके लिए उन्हें एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर की जरूरत है। उस लकी फोटोग्राफर को फैमिली की ओर से बतौर सैलरी 72.6 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके बदले में फोटोग्राफर को फैमिली की कुछ यादगार तस्वीरें क्लिक करनी होगी। लाडबिबल द्वारा जारी एक खबर के अनुसार, यह परिवार यूके का है। इसके लिए फैमिली की ओर से बकायदा एक कॉन्ट्रैक्ट भी बनवाया गया है। वेकेशन के दौरान फोटोग्राफर को खाने और रहने सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएगी।
![एक फैमिली देने जा रही है अपने साथ घूमने के 72 लाख रुपए, सिर्फ करना होगा एक छोटा सा काम special job of photographer,photographer job of high salary,family is giving high salary]()
अपने इस लॉन्ग वेकेशन के लिए फैमिली को एक ऐसे फोटोग्राफर की तलाश है, जो उनके साथ अबू धाबी, मोनाको, न्यू ऑरलियन्स स्थित मार्डी ग्रास और मालदीव सहित अन्य जगहों पर जा सके। इस पूरी यात्रा के दौरान फोटोग्राफर को सिर्फ परिवार की शानदार तस्वीरें लेनी होगी। फैमिली के साथ वेकेशन पर गए फोटोग्राफर को एक दिन में 10 घंटे ही काम करना होगा। इस दौरान उसे फैमिली मेंबर्स की अलग-अलग लोकेशन पर कैंडिड सहित सभी तरह की फोटो क्लिक करनी होगी।
जानकारी के अनुसार, ये परिवार महीनों तक वेकेशन मनाने की प्लानिंग कर रहा है। फैमिली का हर मेंबर अपने इस वेकेशन का यादगार बनाना चाह रहा है। इसलिए इस फैमिली ने अपने साथ एक प्रोफेशनल कैमरा पर्सन ले जाने की योजना बनाई है। फैमिली के साथ ट्रैवल करने को तैयार फोटोग्राफर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसा नहीं है कि फैमिली ने साथ ले जाने वाले फोटोग्राफर के बारे में कुछ सोचा या प्लान न किया हो। फैमिली की ओर से एक कॉन्ट्रैक्ट बनवाया जाएगा। इसमें आपकी बीमारी, छुट्टियां और 12 महीने साथ रहने सहित अन्य अनुबंधों को भी विस्तार से लिखा गया है।