न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश का ऐसा गांव जो एक फोन कॉल से बना देता हैं मिनटों में कंगाल

साइबर ठगी के 80 फीसदी मामलों के तार झारखंड राज्य के एक जिले जामताड़ा से जुड़े हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 11:32:49

देश का ऐसा गांव जो एक फोन कॉल से बना देता हैं मिनटों में कंगाल

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि ऑनलाइन फ्रॉड के जरिये कई लोगों के साथ धोखा किया जा रहा हैं जो कि बेहद खतरनाक हैं। जांच में पता चला हैं कि साइबर ठगी के 80 फीसदी मामलों के तार झारखंड राज्य के एक जिले जामताड़ा से जुड़े हुए हैं। जामताड़ा गांव पहले बॉक्साइट की खदानों के लिए जाना जाता था। लेकिन अब 'ठगी में लिप्त' जगह के तौर पर जाना जाने लगा हैं। कहते हैं कि अब ये जिला एक ऐसी जगह बन गया है, जहां का एक फोन कॉल लोगों को कंगाल बना देता है।

यहां बड़ी संख्या में सांप पाए जाते हैं। इन सांपों की वजह से ही इस जिले का नाम जामताड़ा पड़ा। जामताड़ा, जामा और ताड़ शब्द से बना है। दरअसल, संथाली भाषा में जामा का मतलब होता है सांप और ताड़ का मलतब होता है आवास, यानी सांपों का आवास (घर)। कई साल पहले तक यह जिला पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था। लोगों के कच्चे घर हुआ करते थे। उनके पास सुविधा के नाम पर साइकिल हुआ करती थी या बहुत हुआ तो मोटरसाइकिल। लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है। लोगों के घर पक्के हो गए हैं, घरों के आगे कारें लगी होती हैं। मतलब ये है कि अब यहां के लोगों के पास सुख-सुविधा के नाम पर सबकुछ है और कहा यह भी जाता है कि ये सब सिर्फ उन्ही फोन कॉल की वजह से हुआ है।

इस जगह को साइबर ठगी का गढ़ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि पूरे देश में हो रही साइबर ठगी के 80 फीसदी मामले जामताड़ा से जुड़े हुए हैं। चार-पांच राज्यों को छोड़ दें तो देश का ऐसा कोई भी राज्य नहीं होगा, जहां की पुलिस साइबर ठगी के मामले की जांच के लिए जामताड़ा न आई हो। जामताड़ साइबर ठगी के मामले में एक बदनाम जिला बन कर रह गया है और खासकर इस जिले का करमाटांड़ गांव।

weird news,weird information,weird place,jharkhand,jamtara,cyber crime

कुछ साल पहले बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बैंक खाते से पांच लाख रुपये गायब हो गए थे। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परणीत कौर के खाते से करीब 23 लाख रुपये, एक केंद्रीय मंत्री के खाते से करीब दो लाख रुपये, केरल के एक सांसद के खाते से डेढ़ लाख रुपये की ठगी हुई और इन सबके तार जामताड़ा से जुड़े हुए थे। इन चर्चित मामलों के अलावा हजारों ऐसे लोग हैं, जिनके खाते से पैसे गायब हुए और वो पैसे फिर उन्हें कभी नहीं मिले।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, जामताड़ा में साइबर ठगी की शुरुआत साल 2013 से हुई। उस समय से अब तक कई राज्यों की पुलिस जामताड़ा से सैकड़ों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन अपराधियों के बैकग्राउंड (पृष्ठभूमि) की जांच की गई तो आय से अधिक संपत्ति का पता चला। ये वो अपराधी थे, जो लोगों को फोन कर उन्हें बेवकूफ बनाते थे और उनके खाते से पैसे अपने पास ट्रांसफर कर लेते थे।

जामताड़ा में सैकड़ों गांव हैं और कहते हैं हर गांव के कुछ लोग साइबर ठगी में लिप्त हैं। वो पहले लोगों को फोन करते हैं और उनसे बात करके कहते हैं कि वो फलाना बैंक से बोल रहे हैं यानी जिस बैंक में उस व्यक्ति का खाता है। इसके बाद वो ठग लोगों से कहते हैं कि आपका खाता अपडेट करना है या खाता बंद होने वाला है या किसी और बहाने से उनकी बैंक से जुड़ी निजी जानकारियां ले लेते हैं और मिनटों में उनके खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। यानी हम कह सकते हैं कि जामताड़ा का एक 'हैलो' लोगों को पल भर में कंगाल बना देता है।

ऐसी ठगी से बचने का एक ही तरीका है कि आप सतर्क रहें। अगर आपके पास इस तरह का कोई कॉल आता है और आपसे आपके बैंक से जुड़ी निजी जानकारियां, मसलन एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर, पिन नंबर या ओटीपी नंबर मांगता है तो सतर्क हो जाएं और उससे इस तरह की कोई भी जानकारी साझा नहीं करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!