न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभ मुहूर्त के इंतजार में नहीं किया मां का अंतिम संस्कार, रह रहा था सड़ी-गली लाश के साथ

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने अंतिम संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त के इंतजार में अपनी मां का शव 18 दिनों तक घर में ही छुपा रखा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 9:08:04

शुभ मुहूर्त के इंतजार में नहीं किया मां का अंतिम संस्कार, रह रहा था सड़ी-गली लाश के साथ

कोलकाता पुलिस ने यहां साल्ट लेक इलाके के BE ब्लॉक से 38 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने अंतिम संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त के इंतजार में अपनी मां का शव 18 दिनों तक घर में ही छुपा रखा था। अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक मकान के अंदर से बदबू आने की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम जब वहां जांच के लिए पहुंची तो उन्हें उस दो मंजिला मकान के अंदर 75 वर्षीय महिला कृष्णा भट्टाचार्य का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। लाश की हालत इतनी बुरी थी कि उसमें कीड़े पड़ गए थे।

अधिकारी के अनुसार, कृष्णा के बेटे मैत्रेय ने पूछताछ में बताया कि वह ईसाई रिति-रिवाज के अनुसार मां को दफनाने के लिए शुभ मुहुर्त का इंतजार कर रहा था। उसकी मां एक रिटायर्ड टीचर थी, जो भवानीपुर स्थित गर्ल्स स्कूल में पढ़ाया करती थी। वहीं उसके पिता गोराचंद भट्टाचार्य सरकारी अस्पताल SSKM में न्यूरोसर्जन थे। गोराचंद की भी 2013 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मैत्रेय मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने जून, 2015 में हुई ऐसी ही एक घटना की याद ताजा कर दी है, जब दक्षिण कोलकाता के रॉबिनसन स्ट्रीट इलाके के 44 वर्षीय बाशिंदे को उसके घर में उसकी बहन और कुत्ते के कंकाल के साथ पाया गया था। वह इन कंकालों के साथ छह महीने से रह रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप