न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस को लेकर 17 साल पहले एक चीनी वैज्ञानिक ने कर दी थी भविष्यवाणी

करीब 17 साल पहले एक चीनी वैज्ञानिक ने भविष्यवाणी की थी कि कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलेगा। चीन के वैज्ञानिक डॉ गुआन ई ने साल 2003 से ठीक पहले बता दिया था कि सार्स का हमला तो होगा ही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 1:20:49

कोरोना वायरस को लेकर 17 साल पहले एक चीनी वैज्ञानिक ने कर दी थी भविष्यवाणी

कोरोना वायरस से सिर्फ चीन में ही 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 2700 से अधिक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से 461 संक्रमित लोग बेहद गंभीर हालत में हैं। स्वास्थ्य प्रशासन ने संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लगभग 23,500 लोगों का परीक्षण किया है, जिनमें से 21,500 लोगों में किसी भी लक्षण को देखने के लिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। चीन के 34 में से कम से कम 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया गया है। यह वायरस सार्स (Severe Acute Respiratory Syndrome - SARS) से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। आपको पता है कि करीब 17 साल पहले एक चीनी वैज्ञानिक ने भविष्यवाणी की थी कि कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलेगा। चीन के वैज्ञानिक डॉ गुआन ई ने साल 2003 से ठीक पहले बता दिया था कि सार्स का हमला तो होगा ही। इसके कुछ सालों बाद कोरोना वायरस (Coronavirus) का भी हमला होगा। यह सार्स से 10 गुना ज्यादा खतरनाक होगा। बता दे, डॉ गुआन ई ने ही SARS के इलाज और रोकथाम में मदद की थी।

coronavirus,china,corona virus,chinese scientist,news

डॉ गुआन ई ने कहा कि वुहान में जहां से कोरोना वायरस (Coronavirus) फैला है, वहीं उसकी रोकथाम करनी थी। अब यह अनियंत्रित हो चुका है। डॉ गुआन ई ने इस बार पर जोर देते हुए कहा कि चीन ने इसे रोकने का गोल्डेन चांस छोड़ दिया। चीन ही नहीं अब इसे रोकने में दुनिया को नाको चने चबाने पड़ेंगे। सार्स को लेकर मैं इतना डरा हुआ नहीं था, लेकिन इस बार मुझे बेहद डर लग रहा है। क्योंकि कोरोना वायरस (Coronavirus) को नियंत्रित करना अभी बेहद मुश्किल है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) को रोकने के लिए डॉ गुआन ई वुहान गए थे लेकिन वुहान की हालत देखते हुए उन्हें खुद ही शहर छोड़कर भागना पड़ा। डॉ ई ने बताया कि पूरा वुहान शहर सन्नाटे में है। ऐसा लगता है कि कर्फ्यू लगा हुआ है। बता दे, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के 2744 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक यह वायरस 14 देशों में फैल चुका है। नए मामले कनाडा, भारत, फ्रांस, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया में मिले हैं। चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत में भी कदम रख लिया है। यहां दो मामले सामने आए है। पहला राजस्थान के जयपुर से रविवार को कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया था वहीं चीन के तेनजिंग प्रांत से शिक्षा ग्रहण कर भारत वापस लौटी एक छात्रा में कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण मिलने का मामला सामने आया है। युवती को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। युवती बिहार के छपरा की रहने वाली है और कुछ ही दिन पहले चीन से लौटी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि छात्रा एकता कुमारी को एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसमें किसी तरह की किसी दिक्कत वाली बात नहीं है। हालांकि, उसकी विस्तृत जांच के लिए पटना के पीएमसीएएच (PMCH) ले जाया जा रहा है।

coronavirus,china,corona virus,chinese scientist,news

वहीं जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कोरोना वायरस से पीड़ित लड़का चीन में पढ़ रहा है। इस बीमारी का लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डीएस मीणा ने पुष्टि की है कि एक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उसका सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। अभी कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!