न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10वीं की परीक्षा के दौरान हो गई थी मौत, रिजल्ट आया तो हैरान रह गया परिवार

स्टीफन हॉकिंग को अपना आदर्श मानने वाले विनायक श्रीधर (Vinayak Sreedhar) ने अपनी मृत्यु से पहले सीबीएसई की दसवीं कक्षा (CBSE 10th Result) की जिन तीन विषयों की परीक्षा दी थी उन सभी में उसने लगभग 100 प्रतिशत अंक हासिल किए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 2:20:16

10वीं की परीक्षा के दौरान हो गई थी मौत, रिजल्ट आया तो हैरान रह गया परिवार

स्टीफन हॉकिंग को अपना आदर्श मानने वाले विनायक श्रीधर (Vinayak Sreedhar) ने अपनी मृत्यु से पहले सीबीएसई की दसवीं कक्षा (CBSE 10th Result) की जिन तीन विषयों की परीक्षा दी थी उन सभी में उसने लगभग 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। दुर्भाग्यवश वह तीन ही परीक्षा दे पाया था और शेष दो विषयों की परीक्षा में बैठने से पहले ही मार्च में उसकी मृत्यु हो गई थी। उसने अंग्रेजी में 100 अंक हासिल किए, विज्ञान में 96 और संस्कृत में 97 अंक हासिल किए। वह कंप्यूटर साइंस और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा नहीं दे पाया था। श्रीधर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (Amity International School, Noida), नोएडा का छात्र था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित किये गये।

पीटीआई से बातचीत के दौरान श्रीधर की माँ ममता ने बताया, 'उसकी मांसपेशीय गतिविधि बहुत सीमित हो गयी थी। वह धीरे-धीरे लिख सकता था लेकिन चूंकि परीक्षा के लिए एक निर्धारित समय अवधि होती है, इसलिए उसने अंग्रेजी और विज्ञान की परीक्षा में लिखने के लिए एक स्क्राइब (सहायक लेखक) का इस्तेमाल किया। संस्कृत के लिए, उसने खुद लिखने का प्रयास किया। उसकी शारीरिक गतिविधि रुक गई थी और वह व्हीलचेयर पर रहता था। उसका दिमाग बहुत तेज था और आकांक्षाएं बहुत अधिक थीं।'

उन्होंने कहा, 'वह हमेशा कहा करता था कि मैं इस सारी चुनौतियों के बावजूद एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता हूं और कहता कि अगर स्टीफन हॉकिंग ऑक्सफोर्ड जा सकते हैं और कॉस्मोलॉजी (ब्रह्माण्ड संबंधी अध्ययन व खोज) में अपना नाम कर सकते हैं, तो मैं भी अंतरिक्ष में जा सकता हूं। वह पूरी तरह आश्वस्त था कि वह टॉपर बनेगा। हम हमेशा उसके आत्मविश्वास को देखकर चकित रह जाते थे और उसे और प्रोत्साहित करते रहते थे। परीक्षा खत्म होने के बाद श्रीधर ने कन्याकुमारी के पास रामेश्वरम मंदिर जाने की योजना बनाई थी।

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप करना, अंतरिक्ष यात्री बनना और रामेश्वरम की यात्रा करना इत्यादि श्रीधर (Vinayak Sreedhar) की अधूरी इच्छाएं बनकर रह गयीं। श्रीधर (Vinayak Sreedhar) जब महज दो साल का था तब उसे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (मांसपेशियों के अपविकास से संबंधी बीमारी) से ग्रसित हो गया था। डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) एक आनुवांशिक बीमारी है, जो मांसपेशियों के विकास को अवरूद्ध करती है और वह सिकुड़ने लगता है और अंग बेहद कमजोर हो जाता है। यह डिस्ट्रोफिन की कमी के कारण होता है, जो एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों की कोशिकाओं को अक्षुण्ण रखने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप